AAP Candidate List: हिमाचल विस चुनाव के लिए आप ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, यहां देखें
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बुधवार देर रात को 54 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए थे। यह सूची आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी की गई है। पार्टी ने चार महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है।
डॉक्टरों, पूर्व सैनिकों और वकीलों पर खेला दांव
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में डॉक्टरों, पूर्व सैनिकों और वकीलों पर भरोसा जताया है। ज्वाली, देहरा, सराज, सुंदरनगर, रेणुकाजी, कसुम्पटी, आनी आदि हलकों में आप ने इन्हीं पर दांव खेला है। आप के उम्मीदवार जवाली से बलदेव राज, देहरा से मनीष धीमान और रेणुकाजी से राम कृष्ण पूर्व सैनिक हैं। सराज से गीता और सुंदरनगर से पूजा ठाकुर वकील हैं। आनी से इंद्र पाल और कसुम्पटी से राजेश चन्ना डॉक्टर हैं। इसके अलावा आम आदमियों को भी टिकट दिए हैं। किसी की दुकान है तो किसी का छोटा-मोटा कारोबार। वहीं, पहले जारी की गई पहली सूची में पार्टी ने राजनीति में अच्छी पकड़ वालों को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा सरकार में मंत्री और सांसद रहे डॉ. राजन सुशांत इस बार आप के टिकट पर फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
डॉ. सुशांत भाजपा से चार बार विधायक रहे हैं। धूमल सरकार में राजस्व मंत्री थे। वर्ष 1982 में सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। 2009 में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव रहे मनीष ठाकुर मार्च 2022 में आप में शामिल हुए हैं। वह पांवटा साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। उमाकांत डोगरा 2012 में भाजपा के साथ थे। 2017 में भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से टिकट अरुण को दिया गया। वर्ष 2018 में उन्होंने आप का दामन थामा था। वहीं, माकपा में रहे सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
किसे कहां से मिला टिकट
विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी
भटियात नरेश कुमार
बैजनाथ प्रमोद चंद
द्रंग सुनीता ठाकुर
सरकाघाट धर्मेश्वर राम
चिंतपूर्णी रामपाल
गगरेट मनोहर डढवाल
पच्छाद अंकुश चौहान
चौपाल उदय सिंगटा
ठियोग प्रो. अतर सिंह चौहान
कसुम्पटी डॉ. राजेश चाना
दूसरी सूची में घोषित प्रत्याशी
चुराह नंद कुमार जरयाल
भरमौर प्रकाश चंद भारद्वाज
चंबा शशि कांत
डलहौजी मनीष सरेन
नुरपूर मनीषा कुमारी
इंदौरा जगदीश बग्गा
ज्वाली कैप्टन बलदेव राज
देहरा मनीष धीमान
जसवां परागपुर साहिल चौहान
ज्वालामुखी होशियार सिंह
जयसिंहपुर संतोष कुमार
सुलह रविंद्र सिंह रवि
कांगड़ा राज कुमार जसवाल
शाहपुर अभिषेक ठाकुर
धर्मशाला कुलवंत राणा
पालमपुर संजय भारद्वाज
मनाली अनुराग प्रार्थी
कुल्लू शेर सिंह
बंजार नीरज सैणी
आनी इंद्र पॉल
करसोग भगवंत सिंह
सुंदरनगर पूजा ठाकुर
नाचन जाबना चौहान
सिराज गीता नंद ठाकुर
जोगेंद्रनगर रवि पॉल सिंह
धर्मपुर राकेश मल्होत्रा
मंडी श्याम लाल
बल्ह ताराचंद भाटिया
भोरंज रंजनी कौशल
सुजानपुर अनिल राणा
हमीरपुर सुशील कुमार
बडसर गुलशन सोनी
नादौन शैंकी ठुकराल
हरोली रविंद्र पॉल सिंह मान
ऊना राजीव गौतम
कुटलैहड़ अनिल मनकोटिया
झंडूता सुधीर सुमन
घुमारवीं राकेश चौपड़ा
बिलासपुर अमर सिंह चौधरी
नैनादेवी नरेंद्र ठाकुर
अर्की जीतराम शर्मा
नालागढ़ धर्मपाल चौहान
दून स्वर्ण सिंह सैणी
सोलन अंजू राठौर
कसौली हरमेल धीमान
नाहन सुनील शर्मा
श्री रेणुका जी ले. कर्नल राम कृष्ण
शिलाई नाथूराम चौहान
शिमला चमन प्रकाश अजटा
शिमला ग्रामीण प्रेम ठाकुर
जुब्बल-कोटखाई श्रीकांत चौहान
रोहड़ू अश्वनी कुमार
किन्नौर तरसेम सिंह
ये भी पढ़ें: BJP Candidate List: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, यहां देखें सभी 68 प्रत्याशियों के नाम
भाजपा में शामिल हुए आप कुल्लू जिला संयोजक
चुनावी बेला में पार्टी व नेताओं की नाराजगी का दौर जारी है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक सुरेश नेगी ने इस्तीफा दे दिया है। सुरेश ने आरोप लगाया है कि कुल्लू जिला की चार सीटों के लिए पार्टी ने टिकट जारी कर दिए लेकिन उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। नेगी ने इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।
टिकट नहीं दिए जाने के विरोध में आप के नेताओं ने दिए इस्तीफे
आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद टिकट की चाह में बैठे नेताओं ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने समर्थकों के साथ पार्टी को इस्तीफा दिया है। वहीं, जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र से भी टिकट के विरोध में समर्थकों सहित इस्तीफा देने के साथ पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। वहीं स्थिति को भांपते हुए आप में शामिल हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता युवा नेता गौरव शर्मा ने कहा कि उन्होंने दो दर्जन समर्थकों सहित प्रदेश प्रभारी हरजोत बैंस को इस्तीफे भेज दिए हैं।
गौरव ने कहा कि पिछले छह महीनों से शहर में डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं। अब वह निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। मंडी सदर से टिकट न मिलने की स्थिति को देखते हुए आप में शामिल पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब नाचन विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट को लेकर बगावत हो गई है। पार्टी ने यहां जबना चौहान को प्रत्याशी बनाया है। इसके विरोध में पार्टी के प्रदेश सचिव (ट्रांसपोर्ट सेल) भीम सिंह डोगरा ने समर्थकों सहित पार्टी से इस्तीफा दिया है।