फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal education department news: Two teachers sent on deputation where no student in school

Sirmour News: स्कूल में एक भी विद्यार्थी नहीं, पढ़ाने के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेज दिए दो प्रवक्ता

Wed, 21 Jun 2023 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 21 Jun 2023 10:19 AM IST
सार

जिस समय स्कूल में विद्यार्थी थे, उस समय सरकार और शिक्षा विभाग को स्कूल की याद नहीं आई। जब बड़ी कक्षाओं के सभी विद्यार्थी पलायन कर गए तो विभाग ने वहां दो शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
himachal education department news: Two teachers sent on deputation where no student in school
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग में किस तरह से कामकाज होता है। इसका उदाहरण सिरमौर जिले की ढांग रोहना पाठशाला में देखने को मिला है। शिक्षा विभाग ने एक स्कूल से दो प्रवक्ताओं को इस स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर जाने के निर्देश दे दिए। यहां एक भी विद्यार्थी नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस स्कूल में प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, वहां जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थी शिक्षकों का इंतजार करते-करते स्कूल छोड़ गए।

विज्ञापन


जिस समय स्कूल में विद्यार्थी थे, उस समय सरकार और शिक्षा विभाग को स्कूल की याद नहीं आई। जब बड़ी कक्षाओं के सभी विद्यार्थी पलायन कर गए तो विभाग ने वहां दो शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेश जारी कर दिए। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढांग रूहाणा में जमा एक और जमा दो कक्षा को पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं था।
विज्ञापन


इस कारण इस स्कूल के जमा एक और दो के 28 छात्रों ने स्कूल छोड़ दूसरे स्कूल में दाखिला ले लिया। इस स्कूल से अंतिम छात्र ने भी 30 मई को स्कूल को अलविदा कह दिया। इसके बाद जमा एक और जमा दो की कक्षा छात्रों से खाली हो गई। दोनों कक्षाएं बच्चों से खाली होने के 20 दिन बाद विभाग को इस स्कूल की याद आ गई। विभाग ने मंगलवार को इतिहास और शारीरिक विषय को दो प्रवक्ताओं को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन से प्रतिनियुक्ति पर ढांग रुहाना भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि सतौन स्कूल में जमा एक और दो में इतिहास विषय के 85 और शारीरिक विषय के 65 छात्र हैं। ऐसे में यहां की व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। मजे की बात तो यह है कि ढांग रुहाना स्कूल में शारीरिक शिक्षा का विषय भी नही हैं फिर भी डीपीई को डेपुटेशन पर भेज दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के प्रधानाचार्य दीपचंद शर्मा ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद दो प्रवक्ताओं को प्रतिनियुक्ति पर ढांग रूहाणा स्कूल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed