{"_id":"6500594dd5352908f4048f7d","slug":"himachal-education-department-employees-who-complete-two-years-of-contractual-service-on-september-30-will-be-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल शिक्षा विभाग: 30 सितंबर को दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मी होंगे नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल शिक्षा विभाग: 30 सितंबर को दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मी होंगे नियमित
Tue, 12 Sep 2023 05:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:58 PM IST
सार
प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष में दो बार 31 मार्च और 30 सितंबर को दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वालों का नियमितीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल शिक्षा विभाग ने 30 सितंबर को दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न श्रेणियों के ऐसे कर्मचारियों का रिकॉर्ड एकत्र करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष में दो बार 31 मार्च और 30 सितंबर को दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वालों का नियमितीकरण किया जाता है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन