{"_id":"5ed646028ebc3e90b43df454","slug":"himachal-dumtal-mandi-businessman-dies-of-coronacvirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डमटाल मंडी के कारोबारी की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डमटाल मंडी के कारोबारी की कोरोना से मौत
Tue, 02 Jun 2020 05:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
हिमाचल के कांगड़ा जिले की डमटाल मंडी के कारोबारी इंदिरा कालोनी निवासी की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय बुजुर्ग हर्ष कुमार को स्वास्थ्य विभाग ने अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बीच, कारोबारी की मौत से डमटाल मंडी में हड़कंप की स्थिति रही। आनन-फानन में सैनिटाइज कराने के बाद मंडी को फौरी तौर पर बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से मौत का शिकार हुए बुजुर्ग पठानकोट लमीनी के कारोबारी के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ था।
विज्ञापन
मृतक डमटाल में किराना सप्लायर था। बताया जा रहा है कि 27 मई को खांसी, जुकाम जैसे संदिग्ध लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच के लिए उसका टेस्ट करवाया गया था। टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर, अनाज मंडी के प्रधान राज कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को अनाज मंडी को बंद करवा दिया गया। एहतियातन मंडी को सैनिटाइज भी किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक मंडी को आगे भी बंद रखने का सवाल है तो प्रशासन के निर्देश पर ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन