फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Dr. Rajeev Bindal said – JP Nadda will come to Shimla on December 12, a felicitation ceremony will b

HP BJP: 12 दिसंबर को शिमला आएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, 13 को पीटरहॉफ में होगा अभिनंदन समारोह

Tue, 09 Dec 2025 04:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Dec 2025 04:05 PM IST
सार

डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 दिसंबर की को देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Himachal: Dr. Rajeev Bindal said – JP Nadda will come to Shimla on December 12, a felicitation ceremony will b
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसंबर को शिमला में पार्टी के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इस मौके को शक्ति प्रदर्शन में बदलने के लिए पार्टी ने प्रदेश के 7 जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ताओं को शिमला बुलाया है। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने जिला वार माइक्रो मैनेजमेंट तैयार किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नड्डा 13 दिसंबर को जुब्बड़हट्टी रोड पर बढ़ैहरी के पास बनने वाले चार मंजिला अत्याधुनिक भाजपा मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस भवन को प्रदेश भाजपा के भविष्य के कमांड सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें डिजिटल मॉनीटरिंग रूम, मीडिया सेंटर और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सुविधा होगी।

विज्ञापन

शिलान्यास के बाद नड्डा दोपहर 1 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह जनसभा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि इसे कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रहार के बड़े मंच के रूप में देखा जा रहा है। दिलचस्प है कि कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को मंडी में बड़ी रैली कर रही है। मंडी में सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भाजपा उसी का जवाब 13 दिसंबर को शिमला से देने की तैयारी में है। पार्टी रणनीतिक स्तर पर इस कार्यक्रम को कांग्रेस की नाकामी और भ्रष्टाचार पर सीधा हमला जैसी थीम देने की तैयारी में है।

उधर, जेपी नड्डा 12 दिसंबर की शाम शिमला पहुंचेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर वह आगामी कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेंगे और 2027 के मिशन को लेकर संगठनात्मक समीकरण भी मजबूत करेंगे। जनसभा और संगठनात्मक बैठकों के बाद नड्डा 13 दिसंबर की शाम को शिमला से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। भाजपा इस कार्यक्रम को आने वाले महीनों में प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने वाला बड़ा आयोजन मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा सफल बनाने को शुरू किया विशेष संपर्क अभियान
नड्डा की रैली में शिमला, सोलन, सिरमौर के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित किन्नौर, लाहौल–स्पीति, आनी (कुल्लू) और करसोग (मंडी) से कार्यकर्ता बुलाए जा रहे हैं। इन सात जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों से विशेष बसें चलाई जाएंगी। पार्टी ने बूथ स्तर तक नेताओं और कार्यकर्ताओं से इन दिनों संपर्क अभियान चलाया है। इस कार्यक्रम में पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर, संजय टंडन, सौदान सिंह भी मौजूद रहेंगे।

बिंदल ने दीपकमल में की तैयारियों की समीक्षा
भाजपा महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक संजीव कटवाल ने कहा कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत के लिए शिमला पहुंचेंगे। यह आयोजन न केवल संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा, बल्कि आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार की दिशा में भी एक मजबूत और प्रेरक संदेश देगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दीपकमल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में संचालक समिति और कार्यक्रम संबंधी महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बिंदल ने कहा कि बिहार में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत के बाद जेपी नड्डा का पहला हिमाचल प्रवास है। उन्होंने सभी मंडलों, प्रकोष्ठों और मोर्चों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. बिंदल की समीक्षा बैठक के समानांतर जिला शिमला की महिला मोर्चा की विशेष बैठक भी हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने की। उन्होंने महिलाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हिमाचल की बेटियां और बहनें अपनी संगठनात्मक शक्ति का परिचय दें। 

विज्ञापन

दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले सांसद सुरेश कश्यप और चेतन बरागटा
प्रदेश के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। शिमला जिले के कोटखाई और सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में दो नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंजूरी प्रदान की है। इन दो नए विद्यालयों के जुड़ने से प्रदेश में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी, जिससे हजारों विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध होगी। नई दिल्ली संसद भवन में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और जुब्बल-कोटखाई के भाजपा नेता चेतन बरागटा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन दिया कि विद्यालयों की स्थापना, ढांचा निर्माण और संचालन से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से ही विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed