Football Association: अखिल भारतीय फुटबाल संघ की कमेटी में हिमाचल का दबदबा, पांच सदस्य बने
संघ के महासचिव दीपक शर्मा को महासंघ की फुटबाल प्रतियोगिता कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। समूचे देश में होने वाली एआईएफएफ की विभिन्न प्रतियोगिताओं का खाका इसी कमेटी के अधीन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की नवगठित कमेटी की पहली ही बैठक में हिमाचलियों ने अपना लोहा मनवा दिया है। कोलकाता में हुई महासंघ की पहली बैठक नई बनी विभिन्न कमेटियों में हिमाचलियों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के नवनियुक्त कल्याण चौबे ने की। यह जानकारी संघ के मीडिया को-ऑडिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता में महासंघ की हुई बैठक में आगामी रूपरेखा के तौर पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। हर कमेटी में उपाध्यक्ष सहित 9 सदस्य होंगे। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ (एचपीएफए) के पांच सदस्यों का इन कमेटियों में पहली बार चयन किया गया है। संघ के महासचिव दीपक शर्मा को महासंघ की फुटबाल प्रतियोगिता कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। समूचे देश में होने वाली एआईएफएफ की विभिन्न प्रतियोगिताओं का खाका इसी कमेटी के अधीन होगा।
हिमाचल प्रदेश फुटबाल इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर किसी हिमाचली को इतना महत्व मिला है। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ में कोषाध्यक्ष नरेश सिंह राणा को फुटसल कमेटी में सदस्य बनाया गया है। जबकि इस कमेटी के उपाध्यक्ष दमन-दयू से अमित खेमानी को नियुक्त किया गया है। इसी तरह संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद इकराम को वीच फुटबाल कमेटी में सदस्य बनाया गया है। लक्ष्यदीप के निजामूद्दीन इस कमेटी में उपाध्यक्ष होंगे। कर्नाटक के एम सत्यनारायण ग्रास रूट डेवलपमेंट कमेटी में उपाध्यक्ष होंगे, जबकि हिमाचल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश खन्ना सदस्य होंगे। इसी तरह मध्यप्रदेश के अमित देब की उपाध्यक्षता वाली इंफ्रास्टक्चर डेवलपमेंट कमेटी में हिमाचल फुटबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया है। एचपीएफए के महासचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, उपाध्यक्ष नरेश खन्ना, अरुण शर्मा और मोहम्मद इकराम ने महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे, महासचिव शाहजी प्रभाकरण का आभार व्यक्त किया है।