फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Disaster Search operation continues in Rajban for the fifth day two people are still missing

Himachal Disaster: राजबन में पांचवें दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, अभी भी दो लोग हैं लापता

Mon, 05 Aug 2024 05:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 05 Aug 2024 05:43 PM IST
सार

हिमाचल में हुई त्रासदी के बाद से पांचवें दिन लापता लोगों को ढूंढने के लिए चलाया गया सर्च अभियान जारी रहा। लापता हुए 10 लोगों में से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Himachal Disaster Search operation continues in Rajban for the fifth day two people are still missing
राजबन हादसे में लापता लोगों को ढूंढने के लिए चलाया गया सर्च अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजबन हादसे में लापता लोगों को ढूंढने के लिए चलाया गया सर्च अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन दूसरी बार राजबन पहुंचे और सर्च अभियान को लीड किया। अब केवल दो लोगों को ढूंढना शेष है। लापता हुए 10 लोगों में से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमों के 100 से अधिक जवान दिन-रात लापता लोगों को ढूंढने के लिए लगे हुए हैं। इन जवानों के अनथक प्रयासों से भारी चट्टानों के बीच फंसे लापता लोगों को ढूंढा जा सका है। सर्च अभियान में स्निफर डॉग की मदद से लापता लोगों को ढूंढने में काफी मदद मिली है।

विज्ञापन




लापता दो लोगों को हादसे वाले स्थल से लेकर साथ बहती खड्ड में भी ढूंढा जा रहा है। इसके लिए रेस्क्यू टीमों द्वारा खड्ड के किनारों पर भी खोज की जा रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ड्रोन के माध्यम से भी खोज जारी है। हादसे में लापता दो लोगों को स्निफर डॉग के माध्यम से भी ढूंढने के प्रयास जारी हैं। खोज अभियान में मैनुअल टूल के साथ, ब्लास्टिंग, ड्रिलिंग, कटिंग करके भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग पहुंचने की 6 किमी लम्बी सड़क को बहाल करने का प्रयास लगातार जारी है। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं और भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है। कहीं-कहीं तो सड़क पूरी तरह से खड्ड में तबदील हो गई है। उन्होंने बताया कि सड़क में आने वाले दो पुलों को दुरस्त कर दिया है और जल्दी इस सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क के बहाल होने पर भारी मशीनरी के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जाएगा। ताकि जल्दी से जल्दी दो लापता लोगों को भी ढूंढा जा सके। उपायुक्त ने बताया कि 8 मृतकों के परिवारों को उनके खाते में 4-4 लाख रुपये की कुल 32 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को राशन, गैस, ठहरने की व्यवस्था भी कर दी गई है। बता दें कि राजबन गांव में बादल फटने के बाद 10 लोग लापता हुए थे। हादसे के तुरंत पश्चात जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गया था। अब कुल आठ शव बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed