फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal: Directorate of Sainik Welfare sent a proposal for ex-gratia and job reservation to Agniveers

Himachal News: सैनिक कल्याण निदेशालय ने अग्निवीरों को एक्स-ग्रेशिया और नौकरी में आरक्षण का प्रस्ताव भेजा

Fri, 12 Sep 2025 12:38 PM IST
Krishan Singh रजनीश वात्स्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
रजनीश वात्स्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Sep 2025 12:38 PM IST
सार

अग्निवीरों के बलिदान होने पर परिजनों को एक्स-ग्रेशिया और सेवानिवृति पर नौकरी में आरक्षण देने को लेकर सैनिक कल्याण बोर्ड निदेशालय की ओर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। 

विज्ञापन
Himachal: Directorate of Sainik Welfare sent a proposal for ex-gratia and job reservation to Agniveers
अग्निवीरों को एक्स-ग्रेशिया और नौकरी में आरक्षण का प्रस्ताव भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना में देश की रक्षा करने वाले अग्निवीरों के बलिदान होने पर परिजनों को एक्स-ग्रेशिया और सेवानिवृति पर नौकरी में आरक्षण देने को लेकर सैनिक कल्याण बोर्ड निदेशालय की ओर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो अग्निवीरों के बलिदान पर परिजनों को एक्स ग्रेशिया का लाभ मिल सकेगा। सरकार इस प्रपोजल को मंजूरी देती है तो अग्निवीरों को प्रदेश सरकार के विभाग में नौकरी में आरक्षण का रास्ता साफ हो सकेगा। सैनिकों को सैन्य ऑपरेशन के दौरान बलिदान होने पर प्रदेश सरकार की ओर से 30 लाख रुपये तथा एक्सीडेंट या अन्य बीमारी से सामान्य मौत पर साढ़े सात लाख रुपये की राशि एक्स-ग्रेशिया के रूप में प्रदान करती है, जबकि अग्निवीरों को प्रदेश सरकार से यह सुविधा नहीं मिलती है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में करीब सात हजार अग्निवीर देश की सरहद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें वर्ष 2026 में करीब 2500 अग्निवीरों के चार वर्ष पूरे होने पर सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो इन अग्निवीरों को नियमित सैनिकों वाले यह लाभ मिलेंगे। अग्निवीरों को केवल चार वर्ष के लिए भर्ती किया गया है। इन्हें पेंशन की सुविधा भी नहीं है। 25 फीसदी अग्निवीरों को सेना में भर्ती किया जाएगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो अग्निवीर 75 फीसदी से बाहर रह जाएंगे, उनका भविष्य कैसे सुधरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अग्निवीरों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड निदेशालय ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। हालांकि निदेशालय की ओर से पिछले वर्ष भी यह प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी। ऐसे में अब दोबारा से निदेशालय की ओर से इस प्रस्ताव को भेजा गया है। पंजाब सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का ऐलान किया है। ऐसे में हिमाचल में अग्निवीर को नौकरी में आरक्षण की आस इस प्रस्ताव से बंधी है। 

विज्ञापन

वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होंगे हिमाचल प्रदेश के लगभग 2500 अग्निवीर
अग्निवीरों को नौकरी में आरक्षण देने तथा बलिदान के बाद एक्स-ग्रेशिया राशि प्रदान करने को लेकर निदेशालय ने प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलती है तो अग्निवीरों को सेवानिवृत्त होने व बलिदान के बाद परिजनों को वित्तीय लाभमिल सकेगा। -ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा, निदेशक, सैनिक कल्याण बोर्ड निदेशालय, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed