फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Directorate of Higher Education: Parents should complain to the Deputy Commissioners of private schools increasing the fees as per their choice

हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय: मनमाफिक फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों की उपायुक्तों से शिकायत करें अभिभावक

Sun, 10 Apr 2022 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Apr 2022 11:13 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सरकार की ओर से दिसंबर 2020 में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का हवाला देते हुए स्कूल फीस मामले हल करने के लिए कहा गया है। उपायुक्तों के पास हल नहीं निकलने पर अभिभावकों को उच्च शिक्षा निदेशालय से संपर्क करने का विकल्प भी दिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Directorate of Higher Education: Parents should complain to the Deputy Commissioners of private schools increasing the fees as per their choice
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मनमाफिक और बिना आम सभा फीस तय करने वाले निजी स्कूलों की शिकायत अभिभावक जिला उपायुक्तों से कर सकते हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल फीस मामले देखने के लिए जिला उपायुक्तों को पत्र जारी किया है। सरकार की ओर से दिसंबर 2020 में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का हवाला देते हुए स्कूल फीस मामले हल करने के लिए कहा गया है। उपायुक्तों के पास हल नहीं निकलने पर अभिभावकों को उच्च शिक्षा निदेशालय से संपर्क करने का विकल्प भी दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने इस बाबत पत्र भेजे हैं।

विज्ञापन


दिसंबर 2020 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में निजी स्कूलों की फीस जांचने के लिए जिला उपायुक्तों की अध्यक्षता में जांच कमेटियां बनाने का फैसला लिया गया था। कमेटियों में शिक्षा उपनिदेशक सदस्य बनाए गए हैं। कमेटियों को फीस से जुड़े रिकॉर्ड खंगालने और सुनिश्चित करने को कहा है कि स्कूल फीस से अभिभावकों का शोषण नहीं होना चाहिए। स्कूलों में सुविधाओं के हिसाब से फीस स्ट्रक्चर तय करने को कहा गया है। कमेटियाें को पीटीए से भी चर्चा करने को कहा है। अब नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही शिमला के कई निजी स्कूलों पर मनमाने तरीके से स्कूल फीस में बढ़ोतरी करने के आरोप लगे हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपायुक्तों को सरकार के दिसंबर 2020 के फैसले से अवगत कराते हुए फीस के मामलों को देखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed