फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Delhi company's oil unsafe, orders issued to withdraw stock

हिमाचल: खाने लायक नहीं दिल्ली की कंपनी का सरसों तेल, बाजार से वापस मंगवाया स्टाॅक

Fri, 18 Oct 2024 09:30 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 09:30 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो हफ्ते पहले सोलन जिले के दाड़लाघाट, बद्दी से तेल के सैंपल लेकर सीटीएल कंडाघाट भेजे थे। 

विज्ञापन
Himachal: Delhi company's oil unsafe, orders issued to withdraw stock
तेल(सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हिमाचल में दिल्ली बेस्ड एक नामी कंपनी का सरसों और सोयाबीन ऑयल खाने लायक नहीं पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो हफ्ते पहले सोलन जिले के दाड़लाघाट, बद्दी से तेल के सैंपल लेकर सीटीएल कंडाघाट भेजे थे। जांच में दोनों तरह का तेल अनसेफ निकाला। सोयाबीन ऑयल मिक्स-ब्रांडेड भी पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरसों, सोयाबीन ऑयल में प्रयोग होने वाली सामग्री की मात्रा नहीं है।

विज्ञापन

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानकों के अनुसार भी तेल तैयार नहीं किया गया है। विभाग ने दुकानदारों को नोटिस भेज दिए हैं और 30 दिन में  बिल और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। कंपनी पर भी कार्रवाई भी की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनी को अनसेफ पाए गए तेल का सारा स्टॉक वापस मंगवाने आदेश दे दिए हैं। कंपनी को हफ्ते का समय दिया है। त्योहारी सीजन में विभाग बाजारों से खाद्य पदार्थों समेत ऑयल व अन्य वस्तुओं के सैंपल भर रहा है। सैंपलों की जांच सीटीएल कंडाघाट और चंडीगढ़ प्रयोगशाला में करवाई जा रही है, जहां से 15 दिन में रिपोर्ट मिल रही है। संवाद

 

विज्ञापन

सरसों और सोयाबीन ऑयल के सैंपल जांच में अनसेफ पाए गए हैं। कंपनी ने एफएसएसएआई मानकों के अनुसार तेल तैयार नहीं किया है। कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी और दुकानदार को भी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा है। -अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed