फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Defense Minister Rajnath to inaugurate 3 bridges on October 2

हिमाचल: रक्षा मंत्री राजनाथ दो अक्तूबर को करेंगे 3 पुलों का उद्घाटन

Tue, 29 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Defense Minister Rajnath to inaugurate 3 bridges on October 2
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग से चीन को करारा जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तैयारी कर ली है। बॉर्डर से सटे इलाकों में सड़कों और पुलों का निर्माण कर सामरिक लिहाज से कई बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब दो अक्तूबर को मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर बने तीन पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए वह खुद मनाली पहुंच रहे हैं। जिन तीन पुलों का उद्घाटन होना है, उनमें मनाली-लेह मार्ग पर बना प्रदेश का सबसे लंबा 360 मीटर दारचा पुल भी शामिल है। बीआरओ के सूत्रों ने बताया कि मोदी के मनाली आने से एक दिन पहले राजनाथ सिंह मनाली के साथ पलचान, नॉर्थ पोर्टल में चंद्रा ब्रिज और दारचा पुल का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में चंद्रा नदी पर 100 मीटर लंबे पुल को बीआरओ ने रिकॉर्ड डेढ़ महीने में लांच किया था, जबकि केलांग से करीब 32 किमी आगे दारचा में बना 360 मीटर लंबा पुल 467 किमी लंबे मनाली-लेह सड़क मार्ग पर सबसे लंबा पुल है। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद मनाली पहुंच रहे हैं। कहा कि वह मनाली-लेह मार्ग पर बने तीनों पुलों को उद्घाटन करेंगे। बता दें कि पिछले सप्ताह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पलचान और दारचा पुल का उद्घाटन करना था, मगर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी के निधन के कारण कार्यक्रम टल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed