{"_id":"58c415ff4f1c1bdf18dc40cb","slug":"himachal-crpf-jawan-killed-in-naxal-attack-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में हिमाचल का जवान शहीद, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले में हिमाचल का जवान शहीद, दो साल पहले हुई थी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Sun, 12 Mar 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में हुए नक्सली हमले में हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां की तहसील बड़ोह की पंचायत सुन्ही के कण्डा गांव के सीआरपीएफ जवान सुरेश कुमार ने शहादत पाई है। जैसे ही यह दुखद समाचार शहीद सुरेश कुमार के परिजनों को मिला, पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन
सुन्ही पंचायत के उपप्रधान रमेश काथा ने बताया शहीद सुरेश कुमार निर्धन परिवार से संबंध रखते थे। उनके सीआरपीएफ में भर्ती होने से पूर्व उनके पिता मस्त राम मेहनत मजदूरी करके बेटे की पढ़ाई और घर का खर्चा चलाते थे।
विज्ञापन
वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए शहीद सुरेश कुमार मां-बांप के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन भी है। दो साल पहले सुरेश की शादी नीना के साथ हुई थी। शहीद सुरेश कुमार अपने पीछे नन्ही बेटी दिव्या को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन