विजय हजारे ट्राफी: एचपीसीए सचिव सुमित बोले- 83 का वर्ल्ड कप जीतने जैसी है यह जीत
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचना ही ऐतिहासिक था, जबकि अब उन्होंने ट्राफी पर कब्जा जमा कर प्रदेश को 1983 का वर्ल्ड कप जीतने जैसा एहसास करवाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच बार की चैंपियन तमिलनाडु को विजय हजारे ट्राफी में हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाना हिमाचल के लिए 1983 के वर्ल्ड कप जीतने जैसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी में होने वाली रैली के बाद खिलाड़ियों के लिए एचपीसीए कुछ अच्छा और बड़ा करेगा। ट्रॉफी जीत कर एचपीसीए के खिलाड़ियों ने केंद्रीय खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के सपने को पूरा किया है। यह बात हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद एचपीसीए विजेता खिलाड़ियों को खास सम्मान देगी।
इसके लिए एचपीसीए के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल से बात की जाएगी और उनके निर्देशों के बाद खिलाड़ियों के लिए एचपीसीए सम्मान समारोह करवाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचना ही ऐतिहासिक था, जबकि अब उन्होंने ट्राफी पर कब्जा जमा कर प्रदेश को 1983 का वर्ल्ड कप जीतने जैसा एहसास करवाया है। 1983 के बाद भारतीय टीम ने जिस तरह अच्छा करना शुरू किया था, वैसे ही अब एचपीसीए के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वह इससे भी अच्छा करने का प्रयास करेगी।
सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां
वहीं पहली बार विजय हजारे ट्राफी पर कब्जा जमाने वाली एचपीसीए टीम को सोशल मीडिया पर बधाइयां देने का सिलसिला जारी हो गया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने जहां अपना स्टेट्स डाला है, वहीं सोशल मीडिया पर टीम को बधाइयां देने का तांता लगा है।
अनुराग ठाकुर ने टवीट् कर दी बधाई
केंद्रीय खेल, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजय हजारे ट्राफी में हिमाचल की जीत पर टवीट् कर बधाई दी है। उन्होंनें टवीट् में कहा कि लगन-ललक-लगाव और जीत की भूख ही इतिहास बनाती है। विजय हजारे ट्राफ़ी में जीत के साथ हिमाचल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार डोमेस्टिक टाइटल जीतने पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई और असीम शुभकामनाएं।
हिमाचल की टीम ने रचा है इतिहास: अरुण
बीसीसीआई कोषाध्यक्ष और एचपीसीए के निदेशक अरुण धूमल ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की टीम ने इतिहास रचते हुए हिमाचल को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा मोदी की रैली के बाद विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।