फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cricket team win vijay hazare trophy cricketer nikhil gangta family celebrate victory at home

विजय हजारे ट्रॉफी: माता शांति और पिता राजपाल बोले- निखिल की मेहनत लाई रंग

Sun, 26 Dec 2021 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी , शिमला/रोहडू़
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी , शिमला/रोहडू़ Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Dec 2021 08:08 PM IST
सार

निखिल गांगटा का जन्म कोटखाई के बागा गांव में 1 सितंबर 1992 को हुआ  निखिल की प्रारंभिक पढ़ाई परवाणू के आयशर स्कूल से हुई जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने डीएवी चंडीगढ़ से की है। निखिल गांगटा ने क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट क्षेत्र की शुरुआत की।

विज्ञापन
himachal cricket team win vijay hazare trophy cricketer nikhil gangta family celebrate victory at home
जीत की खुशी मनाता गांगटा परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में हिमाचल की जीत से प्रदेश सहित राजधानी शिमला के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। जीत दर्ज करने वाली टीम में शिमला के खिलाड़ी निखिल गांगटा, सुमित वर्मा और मयंक डागर ने योगदान दिया। जीत के बाद निखिल गांगटा के पिता राज पाल गांगटा, उनकी माता शांति गांगटा, बहन पायल गांगटा और पारुल गांगटा ने घर पर पूरा मैच देखा। पिता राजपाल गांगटा ने हिमाचल की टीम पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटा 2012 से लगातार क्रिकेट खेलता आ रहा है। माता-पिता ने कहा कि निखिल की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि 2018 में दलीप ट्रॉफी में भी निखिल का अच्छा प्रदर्शन रहा था। 

विज्ञापन


कोटखाई में जन्मे हिमाचल टीम के क्रिकेट खिलाड़ी निखिल गांगटा ने विजय हजारे का खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई है। शनिवार शाम के समय हिमाचल की टीम के फाइनल मुकाबला जीतने के साथ कोटखाई में उनके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। निखिल गांगटा का जन्म कोटखाई के बागा गांव में 1 सितंबर 1992 को हुआ  निखिल की प्रारंभिक पढ़ाई परवाणू के आयशर स्कूल से हुई जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने डीएवी चंडीगढ़ से की है।
विज्ञापन


निखिल गांगटा ने क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट क्षेत्र की शुरुआत की। निखिल गांगटा के कोच युवराज सिंह के पिता योगराज और सुरेंद्र बाबा रहे और उन्हीं से उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे। गांगटा 2012-13 में भी रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। वह अंडर-15, अंडर-19 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। निखिल गांगटा के पिता राजपाल गांगटा और माता शांति गांगटा बेटे के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि निखिल ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। वह अधिकांश समय अकादमी में ही व्यतीत करते हैं। निखिल की कामयाबी के लिए कोच योगराज और सुरेंद्र बाबा का भी काफी बड़ा रोल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed