फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: covid vaccination campaign will not stop, employees posted in the field will not move

हिमाचल: नहीं रुकेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान, फील्ड में तैनात कर्मचारी नहीं हटेंगे

Mon, 06 Dec 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Dec 2021 07:20 PM IST
सार

प्रदेश में 58 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है जबकि दूसरा टीका लगाने वाले  लोगों की संख्या 54 लाख है। सरकार के पास पांच लाख वैक्सीन की डोज है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को और भी वैक्सीन देने की हामी भरी है। 

विज्ञापन
Himachal: covid vaccination campaign will not stop, employees posted in the field will not move
कोविड वैक्सीन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब हिमाचल प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के लोगों की भी प्रमुखता से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। हिमाचल में टीकाकरण अभियान चलता रहेगा। बीते दो महीने से फील्ड में तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्सों को भी अस्पताल और कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा। प्रदेश में 58 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है जबकि दूसरा टीका लगाने वाले  लोगों की संख्या 54 लाख है। सरकार के पास पांच लाख वैक्सीन की डोज है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को और भी वैक्सीन देने की हामी भरी है। प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यह वैक्सीन लग रही है।

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि महीने में 20 से 25 ऐसे युवा वैक्सीन लगाने को आ रहे हैं, जो हाल ही में 18 साल के हुए हैं। इसके अलावा विभागों में छूटे लोगों को भी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा रही है। लोगों की सुविधा दो देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में एंबुलेंस वैन चलाई है। इसमें फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य कार्यकर्ता को 70 से 80 वैक्सीन की डोज दी गई है। इन्हें पंचायतों और गांव में भेजकर लोगों को वैक्सीन लगाने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि तरह तरह के वैरियंट आ रहे हैं। इससे बचने के लिए कोरोना वैक्सीन लगाना जरूरी है। हिमाचल ने वैक्सीन की दूसरी डोज में भी देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख ने हिमाचल को शाबाशी दी है। प्रदेश में वैक्सीन लगाने का अभियान जारी रहेगा। प्रतिदिन जिलों को वैक्सीन की रिपोर्ट देने को कहा है। 

विज्ञापन

कोविड के खिलाफ लड़ाई में हिमाचल ने रखा अनुकरणीय उदाहरण : मोदी 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक देने वाला पहला राज्य बनने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ट्वीट के उत्तर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह इसके बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। पीएम ने लिखा है कि कोविड के खिलाफ लड़ाई में हिमाचलवासियों ने पूरे देश के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। लोगों का यही जज्बा इस लड़ाई में न्यू इंडिया को नई ताकत देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed