फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 29 may, new cases and death decrease

हिमाचल में 29 दिन बाद घटा कोरोना से मौतों का आंकड़ा, 34 ने तोड़ा दम, 1310 नए पॉजिटिव

Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
सार


हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 188604 पहुंच गया है। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 16989 रह गए हैं।  प्रदेश में अब तक 3070 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 29 may, new cases and death decrease
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 29 दिन बाद शनिवार को कोरोना से कम लोगों की मौतें हुई हैं। 30 अप्रैल को प्रदेश में 32 मौतें हुई थीं। शनिवार को 34 मौतें दर्ज की गई है। इससे पहले नौ मई को छोड़कर प्रदेश में 40 से ज्यादा लोगों की मौतें हो रही थीं। प्रदेश में रिकवरी रेट 90 फीसदी हो गया है। शनिवार को कोरोना दर 11.71 फीसदी रही, जबकि मृत्यु दर 1.53 फीसदी है। शनिवार को कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 11, मंडी पांच, सोलन पांच, शिमला पांच, सिरमौर चार, कुल्लू दो, ऊना और बिलासपुर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। उधर, प्रदेश में 1310 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिला कांगड़ा में 38 दिन बाद 300 से कम 297 नए मामले आए हैं। मंडी 173, सिरमौर 131, चंबा 109, शिमला 113, सोलन 106, बिलासपुर 91, हमीरपुर 91, कुल्लू 67, ऊना 86, किन्नौर 31 और लाहौल-स्पीति में 15 नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 2738 संक्रमित ठीक हुए हैं।
विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 188604 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 168524 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 16989 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3070 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 1056, चंबा 1082, हमीरपुर 1115, कांगड़ा 4748, किन्नौर 423, कुल्लू 655, लाहौल-स्पीति 115, मंडी 1686, शिमला 1908, सिरमौर 1245, सोलन 1774 और ऊना जिले में 1182 है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 13393 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन खत्म होने के 10 दिन बाद महिला फिर पॉजिटिव
वहीं, विकास खंड सुंदरनगर में एक 33 वर्षीय महिला होम आइसोलेशन की अवधि खत्म होने के 10 दिन बाद दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला 25 दिनों के भीतर दो बार कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग को भी सकते में डाल दिया है। वहीं, सरकार और स्वास्थ्य विभाग के संक्रमित पाए जाने के 10 या 15 दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद बिना कोविड टेस्ट ठीक होने के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारंडा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि नायली  की एक 33 वर्षीय महिला मात्र 25 दिनों के भीतर दोबारा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया है। लगातार उसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीनेशन के लिए 5 और श्रेणियां वरीयता सूची में शामिल 
शिमला। प्रदेश सरकार ने शनिवार को 5 और श्रेणियों को वैक्सीनेशन के लिए वरीयता सूची में शामिल किया है। इन सभी को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कृषि एवं बागवानी विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को इसमें कृषि विभाग के मार्केटिंग बोर्ड के कर्मियों को भी शामिल किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों, आबकारी विभाग के कर्मियों, ग्रामीण विकास विभाग के सभी कर्मियों को भी इस श्रेणी में डाला गया है। इन सभी कर्मचारियों को अपने विभागों के एचओडी से यह लिखाकर लाना होगा कि वे यहां पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed