फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 29 january 2022, newOmicron Variant cases reported

कोरोना: हिमाचल में आठ और संक्रमितों की मौत, 1714 नए पॉजिटिव मरीज, ऊना में बंदिशों को हटाया

Sat, 29 Jan 2022 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jan 2022 10:22 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 9453 है। अब तक प्रदेश में कुल 269291 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 255848 ठीक हो गए हैं। 3969 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2005 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 10579 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 29 january 2022, newOmicron Variant cases reported
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना से आठ और लोगों की मौत हो गई, जबकि 1714 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला, चंबा और कांगड़ा जिले में 2-2 लोगों की मौत हो गई, वहीं ऊना और कुल्लू में 1-1 मरीज की जान गई है। उधर, ऊना जिले में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने और बंद करने को लेकर लगाई गई बंदिशों को हटा दिया गया है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए जिला की सीमा के भीतर दुकानों, बाजार, बाजार परिसर और मॉल को शाम 6:30 बजे तक खुले रखने की समय सीमा निर्धारित की थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से समय सीमा की बंदिशों के हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नो मास्क नो सर्विस के नियम और कोविड अनुरूप व्यवहार की पूर्व की भांति अनुपालना सुनिश्चित करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर अन्य जिले सोमवार को फैसला लेंगे। उधर, कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिलासपुर स्थित एम्स प्रबंधन ने कोविड वार्ड शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आला अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसको मंजूरी मिलते ही आयुष ब्लॉक में यह यह वार्ड शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

कहां कितने सक्रिय केस

प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 9453 है। अब तक प्रदेश में कुल 269291 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 255848 ठीक हो गए हैं। 3969 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2005 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 10579 लोगों के सैंपल लिए गए। बिलासपुर जिले में 676, चंबा 270, हमीरपुर 861, कांगड़ा 1658, किन्नौर 203, कुल्लू 373, लाहौल-स्पीति 27, मंडी 1247, शिमला 1254, सिरमौर 824, सोलन 1153 और ऊना में 907 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएल अब तक जारी कर चुका 193 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज
कोरोना के खिलाफ जंग में सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली अब तक कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक-वी, जायकॉव-डी, जॉनसन एंड जॉनसन, कोवोवैक्स और कॉर्बोवैक्स के करीब 193 करोड़, नौ लाख, 39 हजार 177 वैक्सीन डोज जारी कर चुका है।  इनमें दूसरे देशों को जारी होने वाली डोज भी शामिल हैं। दिसंबर में वैक्सीन के बैच जारी करने का आंकड़ा 187 करोड़ था, जो अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। इनमें सबसे अधिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड शामिल है। उप सहायक निदेशक सुशील साहू ने बताया कि वैक्सीन के परीक्षण को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।


लैब में दिन-रात परीक्षण कार्य के बाद विभिन्न वैक्सीन को मान्यता दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि सीडीएल कसौली में वैक्सीन बनाने वाली मान्यता प्राप्त कंपनियां वैक्सीन का उत्पादन कर बैच भेजती हैं। एक बैच में कई हजार डोज होती हैं। इस वर्ष तीन जनवरी को पांच बैच रिलीज किए गए। चार जनवरी को तीन, पांच जनवरी को चार, छह जनवरी को छह, सात जनवरी को सात, 10 जनवरी को छह, 11 जनवरी को दो, 13 जनवरी को चार, 17 जनवरी को पांच, 18 जनवरी को चार, 19 जनवरी को दो, 21 जनवरी को आठ, 24 जनवरी को तीन और 25 जनवरी को एक बैच रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed