{"_id":"612a6c7a8ebc3ef9751a2d2e","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-28-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में छह संक्रमितों की मौत, 181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में छह संक्रमितों की मौत, 181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Sat, 28 Aug 2021 10:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:38 PM IST
सार
प्रदेश में अब तक कोरोना के 213122 मामले आ चुके हैं। इनमें से 207713 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले घटकर 1814 रह गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से चंबा के 52 वर्षीय व्यक्ति व 75 वर्षीय महिला, हमीरपुर में 86 वर्षीय बुजुर्ग, कांगड़ा में 67 वर्षीय व्यक्ति, मंडी में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और शिमला में 44 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश में 181 नए कोरोना मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3575 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 213122 मामले आ चुके हैं। इनमें से 207713 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले घटकर 1814 रह गए हैं।
विज्ञापन
इसमें से मंडी में 454, कांगड़ा 264, चंबा 224, शिमला 250, हमीरपुर 219, कुल्लू 105, बिलासपुर 119, सोलन 51, लाहौल-स्पीति 38, किन्नौर 40, ऊना 32 और सिरमौर में 18 मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 354 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10566 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
आईजीएमसी में शुरू नहीं हो पाया पीएसए प्लांट
आईजीएमसी में पीएसए प्लांट अभी स्थापित नहीं हो पाया है। प्लांट के न लगने से कोविड मरीजों को आने वाले समय में ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया था कि 31 अगस्त तक हर हाल में प्लांट शुरू हो जाएगा। लेकिन शुक्रवार शाम तक प्लांट वाली जगह पूरी तरह खाली पड़ी थी। यहां पर प्लांट को लेकर किसी भी तरह के उपकरण स्थापित नहीं किए गए हैं।
आईजीएमसी में अतिरिक्त पीएसए प्लांट के लगने से ई ब्लॉक के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जानी थी। अतिरिक्त सप्लाई होने से आपात स्थिति में मरीजों को सहूलियत होगी। चार दिन के भीतर प्लांट को स्थापित करके शुरू कर पाना अब मुश्किल है। इस प्लांट से प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अस्पताल में कोरोना के मरीजों को काफी दिक्कतें पेश आई थीं। इसके बाद ही प्रबंधन ने यह प्लांट लगाने का फैसला लिया था।