फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 24 may

हिमाचल में 59 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 1926 नए मामले, जानें सक्रिय केस

Mon, 24 May 2021 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 May 2021 09:47 PM IST
सार

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 180983 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 153964 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 24181 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 2813 संक्रमितों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 24 may
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 59 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 23, सिरमौर आठ, शिमला छह, सोलन छह, मंडी चार, चंबा चार, कुल्लू तीन, बिलासपुर तीन और ऊना में दो संक्रमितों ने दम तोड़ा। उधर प्रदेश में नए कोरोना मामलों में भारी कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में आज 1926 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में 545, मंडी 215, शिमला 176, हमीरपुर 165, चंबा 132, ऊना 158, बिलासपुर 163, किन्नौर 115, सिरमौर 119, कुल्लू 84, सोलन 44 और लाहौल-स्पीति में 10 नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन



कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 180983 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 153964 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 24181 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 2813 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 1659, चंबा 1388, हमीरपुर 1822, कांगड़ा 7199, किन्नौर 498, कुल्लू 827, लाहौल-स्पीति176, मंडी 2514, शिमला 2728, सिरमौर 1818, सोलन 1852 और ऊना जिले में 1700 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों के दौरान 3686 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 11166 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


कोरोना से 24 घंटे में पति-पत्नी ने तोड़ा दम
जिला मंडी के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर ही कोरोना संक्रमि पति-पत्नी की मौत हो गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा है। दो बच्चे अनाथ हो गए हैं। पति-पत्नी पांच दिन पहले कोरोना की चपेट आए थे। जिन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया था। रविवार को पहले पत्नी की होम आइसोलेशन के दौरान मौत हुई थी और सोमवार को पति ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed