{"_id":"60f84bd725e6f31d5b7e6ce5","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-21-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 63 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 63 नए पॉजिटिव
Wed, 21 Jul 2021 10:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:01 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 204685 पहुंच गया है। इनमें से 200233 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 941 रह गए हैं। अब तक 3491 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। बिलासपुर में एक संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 63 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 29, मंडी 11, बिलासपुर छह, किन्नौर तीन, सोलन तीन, लाहौल-स्पीति तीन, जबकि शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और हमीरपुर में दो-दो नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 83 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 204685 पहुंच गया है। इनमें से 200233 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 941 रह गए हैं। अब तक 3491 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 7451 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर 58
चंबा 272
हमीरपुर 44
कांगड़ा 136
किन्नौर 13
कुल्लू 48
लाहौल-स्पीति 7
मंडी 143
शिमला 156
सिरमौर 3
सोलन 33
ऊना 28