कोरोना: हिमाचल में 67 नए पॉजिटिव मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 586
हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 586 हो गई है। सोमवार को 67 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, कोरोना की जांच के लिए 5174 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 67 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 586 हो गई है। प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 3843 हो गया है। सोमवार को कोरोना की जांच के लिए 5174 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, प्रदेश में 62 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इनमें कई मरीज कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। यह मरीज 60 साल से ज्यादा उम्र के है। सरकार की ओर से इन मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कमी न आने के निर्देश दिए गए हैं। इन मरीजों के लिए अलग से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ मुहैया कराया गया है। रोटेशन में इनकी सेवाएं ली जा रही हैं।
प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा साढ़े छह सौ है। कोरोना के मरीजों की सैंपलिंग का ग्राफ काफी गिरा है। प्रदेश में जहां 10 हजार लोगों की कोरोना सैंपलिंग होती थी। वहीं अब आंकड़ा पांच हजार से ऊपर नहीं जा रहा है। अवकाश के चलते यह आंकड़ा तीन हजार तक भी नहीं पहुंचता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन 7 हजार लोगों के सैंपलिंग करने को कहा है बावजूद आंकड़ा नहीं बढ़ पा रहा है।
ओमिक्रॉन को लेकर जिलों में अलर्ट
चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का मामले सामने आना के बाद प्रदेश सरकार ने शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना और कांगड़ा जिले में अलर्ट जारी किया है। बाहर से आने वाले लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं।