{"_id":"61169b107e1bc52a5b14408c","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-13-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में दो और संक्रमितों की मौत, 316 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में दो और संक्रमितों की मौत, 316 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
Fri, 13 Aug 2021 09:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:47 PM IST
सार
प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 209677 पहुंच गया है। इनमें से 203379 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2748 हो गए हैं। अब तक 3528 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। जिला चंबा में 70 वर्षीय महिला और मंडी में 80 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पुरुष ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 316 नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 244 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 209677 पहुंच गया है। इनमें से 203379 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2748 हो गए हैं। अब तक 3528 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15671 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कहां कितने सक्रिस केस
हिमाचल में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। जिलों में महामारी को लेकर अलर्ट किया गया है। चंबा में 680, जिला मंडी में 461, कांगड़ा में 472, शिमला 315, हमीरपुर 275, बिलासपुर 189, कुल्लू 158, लाहौल स्पीति 62, ऊना 38, किन्नौर 30, सोलन 36 और जिला सिरमौर में 32 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
दो दिनों में 3.08 लाख लोगों का टीकाकरण
हिमाचल में विशेष टीकाकरण अभियान 'आजादी के रंग टीकाकरण के संग' के तहत बीते दो दिनों में 3.08 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया है। इस अभियान के तहत बुधवार को 1.3 लाख और गुरुवार को 1.78 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत जिला बिलासपुर में 123, चंबा 79, कुल्लू 73 ऊना 95, मंडी 207, कांगड़ा 224, सोलन 144, हमीरपुर 75, शिमला 117, सिरमौर 98, किन्नौर 07, लाहौल-स्पीति में 07 और निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। यह अभियान 9 से 15 अगस्त 2021 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र व्यक्ति किसी भी टीकाकरण केंद्र पर जा कर अपना टीकाकरण करवा सकते है। जिसके लिए स्लॉट बुकिंग की भी कोई आवश्यकता नहीं हैं।
विज्ञापन