कोरोना: हिमाचल में पांच संक्रमितों की मौत, 167 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय मामले
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3619 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 215604 मामले आ चुके हैं। इनमें से 210348 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1620 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 224 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 8128 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी प्रदेश में पांच कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा के 79, 81 और 65 वर्षीय पुरुष के अलावा शिमला में 44 साल के व्यक्ति और मंडी में 85 साल की संक्रमित वृद्धा ने दम तोड़ दिया वहीं, शनिवार को कोरोना के 167 नए मरीज आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3619 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 215604 मामले आ चुके हैं। इनमें से 210348 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1620 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 160, चंबा 70, हमीरपुर 233, कांगड़ा 367, किन्नौर 35, कुल्लू 59, लाहौल-स्पीति 27, मंडी 298, शिमला 231, सिरमौर आठ, सोलन 59 और ऊना में 73 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 224 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 8128 लोगों के सैंपल लिए गए।
अब तक ब्लैक फंगस के 33 मामले आए
उधर, राज्य में अब तक ब्लैक फंगस(म्यूकोर्मिकोसिस) के कुल 33 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 10 जिला कांगड़ा, हमीरपुर सात, सोलन तीन, सिरमौर दो, शिमला पांच,मंडी चार, जबकि कुल्लू और बिलासपुर में एक-एक मामला आया है।
शिक्षकों के पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
ऊना जिले के गगरेट में एक निजी स्कूल में एक साथ 16 शिक्षकों और कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है। लोगों को पहले ही तरह की एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। सैंपलिंग अभियान भी जारी है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने और छूट मिलने के साथ लोगों ने कोरोना नियमों में लापरवाही दिखानी शुरू कर दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन समय-समय पर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहा है। वहीं कोरोना वैक्सीन अभियान भी जारी है। आम जनमानस को भी कोरोना के प्रति सतर्कता की जरूरत है। देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: 26 सितंबर तक हिमाचल से विदा होगा मानसून, अब तक 379 लोगों ने गंवाई जान
यदि कोरोना के प्रति सजगता में जरा सी भी लापरवाही हुई तो आने वाले समय में यह घातक सिद्ध होगी। बाजार में नो मास्क, नो सर्विस के बैनर अब मात्र दिखावे के लिए ही नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के विजय कुमार, संजय शर्मा, विकास, इंद्रजीत सिंह, अतुल, अश्वनी, अजय, राजेश के अनुसार अभी कोरोना के प्रति सजगता बहुत जरूरी है। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने से कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। गगरेट व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद चक्रवर्ती के अनुसार सभी व्यापारी कोरोना के प्रति सजग रहें और कोरोना नियमों का पालन करें। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा टल सकेगा।