फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monsoon may depart from Himachal pradesh by 26 September

मौसम: 26 सितंबर तक हिमाचल से विदा होगा मानसून, अब तक 379 लोगों ने गंवाई जान

Sat, 11 Sep 2021 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Sep 2021 07:58 PM IST
सार

13 जून से 11 सितंबर तक प्रदेश भर में 566 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में सामान्य बारिश 696 मिलीमीटर को माना गया है। वर्ष 2020 में 30 सितंबर को हिमाचल से मानसून विदा हुआ था। 

विज्ञापन
Monsoon may depart from Himachal pradesh by 26 September
मनाली की चोटियों पर ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से 26 सितंबर तक मानसून विदा होगा। 13 सितंबर से मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं। 17 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अभी तक 19 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मंडी जिले को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मंडी जिले में भी सामान्य से मात्र दो फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। 13 जून से 11 सितंबर तक प्रदेश भर में 566 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में सामान्य बारिश 696 मिलीमीटर को माना गया है। वर्ष 2020 में 30 सितंबर को हिमाचल से मानसून विदा हुआ था।  इस बार मानसून में 13 जून से 11 सितंबर तक प्रदेश में कुल 99861.194 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मानसून में आपदाओं के चलते 379 लोगों की जान चली गई जबकि 13 लापता हुए।

विज्ञापन


इसके अलावा इस दौरान 666 जानवरों/पक्षियों की मौत हुई। मानसून के दौरान 107 कच्चे व 45 पक्के मकानों के अलावा 634 गोशालाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं। जबकि 132 पक्के, 647 कच्चे मकानों और 17 दुकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। कृषि क्षेत्र को 4565.44 लाख व बागवानी को 2,887.57 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पीडब्ल्यूडी को 59203.6, आईपीएच 29059.2, विद्युत 462.6, स्वास्थ्य 60.9, प्रारंभिक शिक्षा 19.45, उच्च शिक्षा क्षेत्र 45.08, ग्रामीण विकास 242.71 और शहरी विकास विभाग को 850.47 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग के तहत राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


मनाली-लाहौल की चोटियों पर हिमपात, पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट
वहीं, हिमाचल प्रदेश में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। शिमला में हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में रविवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में रविवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। उधर, बारिश में प्रदेश में नौ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। चंबा जिले में शनिवार को सुबह केरू पहाड़ के समीप भूस्खलन होने से एक घंटा यातायात प्रभावित रहा। जिले के कई मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही दो से तीन घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आयुसीमा में दो साल छूट, महिलाओं को मिलेगा 25 फीसदी आरक्षण

दोपहर तक अधिकतर मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया था। शुक्रवार रात को जोगिंद्रनगर में 62, नाहन 46, कुफरी 45, जुब्बड़हट्टी 41, बरठीं 37, शिमला 35, घुमारवीं 32, कुमारसेन 31, सुजानपुर टीहरा-भुंतर 25, देहरा गोपीपुर-कसौली 24, डलहौजी 21, बिलासपुर 19, पच्छाद-सुंदरनगर 17, मनाली 15 और धर्मशाला में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.5, बिलासपुर 29.5, हमीरपुर 27.6, नाहन 27.0, सुंदरनगर 26.7, सोलन 24.3, धर्मशाला में 24.2, कांगड़ा 23.6, भुंतर 23.0, चंबा 21.4, शिमला 20.4, कल्पा 18.0, डलहौजी 15.8 और केलांग में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed