फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 10 august, children also tested positive

कोरोना: हिमाचल में दो और संक्रमितों की मौत, 41 बच्चों समेत 403 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 10 Aug 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 10:33 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 208616 पहुंच गया है। इनमें से 202755 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2318  हो गए हैं। अब तक 3521 संक्रमितों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 10 august, children also tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 41 बच्चों समेत 403 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। इसमें 67 वर्षीय व्यक्ति और 62 वर्षीय महिला शामिल है। जिला चंबा के सबसे ज्यादा 109 मामले आए हैं। कांगड़ा में 70, मंडी 70, हमीरपुर 41, शिमला 44, बिलासपुर 24, कुल्लू 18, लाहौल-स्पीति 13, किन्नौर 10, सिरमौर तीन और सोलन में एक मामला आया है।  

विज्ञापन


जिला कांगड़ा के खुंडियां के कुवाली गांव में एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से गांव व घर के 14 लोग पॉजिटिव आए हैं। 54 दिनों बाद जिले में 70 मामले आए हैं। कांगड़ा में संक्रमितों में 18 वर्ष के कम आयु वाले 12 बच्चे हैं। इसके अलावा चंबा में 19, बिलासपुर पांच, मंडी चार और हमीरपुर में एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, शिमला में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 185 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 208616 पहुंच गया है। इनमें से 202755 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2318  हो गए हैं। अब तक 3521 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 19182 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने सक्रिस केस
बिलासपुर जिले में 137, चंबा 582, हमीरपुर 230, कांगड़ा 328, किन्नौर 25, कुल्लू 141, लाहौल-स्पीति 41, मंडी 424, शिमला 306, सिरमौर 17, सोलन 36 और ऊना में 51 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed