{"_id":"611146c18ebc3e75912a8897","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-09-august-children-also-tested-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में एक और संक्रमित की मौत, 38 बच्चों समेत 336 नए पॉजिटिव, सक्रिय मामले दो हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में एक और संक्रमित की मौत, 38 बच्चों समेत 336 नए पॉजिटिव, सक्रिय मामले दो हजार के पार
Mon, 09 Aug 2021 09:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:31 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 208197 पहुंच गया है। इनमें से 202569 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2086 हो गए हैं। अब तक 3519 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 38 बच्चों समेत 336 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। चंबा जिले में सबसे ज्यादा 104, मंडी 76, बिलासपुर 43,कांगड़ा 41, हमीरपुर 31, शिमला 25, कुल्लू नौ, ऊना तीन, किन्नौर दो और सोलन-सिरमौर में एक-एक नया मामला आया है।
विज्ञापन
इनमें से बिलासपुर जिले में 21, चंबा सात, हमीरपुर तीन, मंडी तीन, ऊना तीन और कांगड़ा में एक बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, लाहौल-स्पीति की 70 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 185 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 208197 पहुंच गया है। इनमें से 202569 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2086 हो गए हैं। अब तक 3519 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 13120 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कहां कितने सक्रिस केस
बिलासपुर जिले में124, चंबा 489, हमीरपुर 192, कांगड़ा 282, किन्नौर 15, कुल्लू 140, लाहौल-स्पीति 28, मंडी 423, शिमला 279, सिरमौर 15, सोलन 40 और ऊना में 59 सक्रिय मामले हैं।