कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 218 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3597 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 214732 मामले आ चुके हैं। इनमें से 209417 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1699 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 159 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9069 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। बिलासपुर में 80 वर्षीय महिला और शिमला में 48 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 218 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3597 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 214732 मामले आ चुके हैं। इनमें से 209417 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1699 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 121, चंबा 85, हमीरपुर 233, कांगड़ा 366, किन्नौर 26, कुल्लू 66, लाहौल-स्पीति 33, मंडी 397, शिमला 231, सिरमौर 7, सोलन 84 और ऊना में 50 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 159 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9069 लोगों के सैंपल लिए गए।
हिमाचल प्रदेश में हुई सबसे कम कोविड वैक्सीन खराब
प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की बर्बादी न होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम सरकार की पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वैक्सीन की शीशी में 11 डोज होती हैं। अगर सभी 11 डोज लगाई जाती हैं तो 10 फीसदी खर्चा कम हो जाता है। प्रदेश में -2.25 वैक्सीन की खराब हुईं, जो न के बराबर है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाया कि उनकी ओर से जो बातें सुझाई गई हैं, हिमाचल प्रदेश में इस पर नई ऊर्जा के साथ काम होगा। प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से डाक्यूमेंट्री भी दिखाई।
इसमें बताया गया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वैक्सीन को लेकर कड़ी मेहनत करके पहला स्थान प्राप्त किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी वर्चुअल संवाद में जुड़े रहे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाने में हिमाचल देश में पहले नंबर पर आया है। वैक्सीनेशन की दूसरी डोज को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 30 नवंबर तक 18 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को दूसरी डोज लगा दी जाएगी। यह लक्ष्य पूरा होगा। इसमें भी हिमाचल देश पहले नंबर पर रहेगा।