फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 may

हिमाचल में 49 और कोरोना संक्रमितों की मौत, रिकॉर्ड 3785 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Thu, 06 May 2021 11:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 May 2021 11:18 PM IST
सार

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 118729 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 89197 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 27756 हो गए हैं और 1724 संक्रमितों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 may
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 49 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में 17, मंडी 10, शिमला आठ, सोलन छह, सिरमौर तीन, कुल्लू दो, जबकि बिलासपुर, ऊना और चंबा में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। उधर, प्रदेश में रिकॉर्ड 3785 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से कांगड़ा 1032, मंडी 496, सोलन 494, शिमला 362, हमीरपुर 298, बिलासपुर 316, चंबा 206, ऊना 207, कुल्लू 128, सिरमौर 15052, लाहौल-स्पीति 82 और किन्नौर में 14 नए केस आए हैं। इससे पहले पांच मई को 3733 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 118729 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 89197 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 27756 हो गए हैं और 1724 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2095, चंबा 1234, हमीरपुर 1922, कांगड़ा 7237, किन्नौर 332, कुल्लू 803, लाहौल-स्पीति 376, मंडी 2844, शिमला 2719, सिरमौर 2697, सोलन 3900 और ऊना जिले में 1597 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 2043 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 18698 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


दो डोज लगवाने के बाद चंबा में महिला की मौत
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद भी चंबा में 60 साल की महिला की मौत हो गई। महिला को दो मई को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगी थी। महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। उधर, सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कपाही में पिता की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद अब 38 वर्षीय बेटे की भी संक्रमण से मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो डोज लगाने के बाद भी पांच पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित 
पुलिस महकमे के अब तक करीब 265 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। अधिकतर कर्मचारी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद पांच जवान संक्रमित निकले हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सुन्नी और सदर पुलिस थाना के अलावा एसपी कार्यालय में पांच जवान संक्रमित निकले हैं। दोनों डोज लगाने के बाद भी यह संक्रमित निकले हैं। 

कोविड पॉजिटिव अधिकारी के संपर्क में आए मुख्य सचिव व स्वास्थ्य सचिव होम क्वारंटीन 
वहीं, मुख्य सचिव अनिल खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी कोविड पॉजिटिव अधिकारी के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटीन हो गए हैं। मुख्य सचिव का कोविड टेस्ट किया गया था, लेकिन यह अनिर्णायक पाया गया है। अब उनका दोबारा से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। सरकार के एक प्रवक्ता ने दोनों अधिकारियों के कोविड पॉजिटिव होने की सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाह को खारिज किया। उन्होंने कहा कि असल पता एक-दो दिन बाद रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा कि वस्तुस्थिति क्या है।


मीडिया कर्मी और न्यायिक अधिकारी अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता
हिमाचल सरकार ने मीडिया कर्मियों और न्यायिक अधिकारियों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर में प्रशासनिक निर्णय में लगने वाले समय में कटौती करने के उद्देश्य से समर्पित कोविड अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की अधिसूचना संबंधी शक्तियां जो पहले निदेशक स्वास्थ्य सेवा के पास ही थीं, उनका विकेंद्रीकरण करके उपायुक्तों को अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed