राहत: हिमाचल में 43 दिनों बाद एक दिन में 20 से कोरोना संक्रमितों की मौत, 759 नए पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 194742 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 181972 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 9484 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3263 संक्रमितों की मौत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की खबर है। शनिवार को कोरोना से मौतों व नए मामलों में काफी कमी दर्ज की गई। करीब 43 दिनों बाद एक दिन में 20 से कम मौतें हुई हैं। प्रदेश में शनिवार को 17 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले 22 अप्रैल को 20 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। कांगड़ा जिले में चार, मंडी तीन, शिमला तीन, सोलन तीन, सिरमौर दो, कुल्लू और चंबा जिले में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर प्रदेश में कोरोना के 759 नए मामले आए हैं। कांगड़ा 160, मंडी 132, चंबा 96, बिलासपुर 92, शिमला 66, हमीरपुर 66, सोलन 58, सिरमौर 41, किन्नौर 21, कुल्लू 22 और लाहौल-स्पीति में पांच नए मामले आए हैं। शुक्रवार को 794 नए मामले आए थे।
10 जिलों में सक्रिय केस एक हजार से नीचे
बीते 24 घंटों के दौरान 1102 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 194742 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 181972 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 9484 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3263 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 19173 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 10 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा व शिमला में ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 2391
शिमला 1047
सोलन 786
मंडी 973
चंबा 885
सिरमौर 654
ऊना 720
बिलासपुर 465
हमीरपुर 740
कुल्लू 450
किन्नौर 282
लाहौल-स्पीति 91
अब गांवों पर फोकस, घर-घर जाकर सर्दी खांसी, बुखार वालों के लिए जाएंगे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टेक्निकल कमेटी ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि कोरोना के मामले शहरों की अपेक्षा अब गांवों में ज्यादा हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लिहाजा, अब पूरा फोकस गांवों पर है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें अब घर-घर जाकर बीमार लोगों का पता लगाएंगी। बीमार मरीजों को अस्पताल लाया जाएगा। सर्दी, खांसी और बुखार वालों के सैंपल लिए जाएंगे।
सरकार ने बीमार लोगों की रिपोर्ट भी मांगी है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए हेल्थ केयर वर्कर व डॉक्टर फील्ड में जाएंगे। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टेस्ट करवाने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ को छिपा रहे हैं, जिससे वे गंभीर बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। टीमें लोगों के घर जा रही हैं। बीमार लोगों को अस्पताल लाया जा रहा है।