{"_id":"61d5b8462f08d0655818211d","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-05-january-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना: एक दिन में 370 नए पॉजिटिव मरीज, सक्रिय केस हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना: एक दिन में 370 नए पॉजिटिव मरीज, सक्रिय केस हजार के पार
Wed, 05 Jan 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:58 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले आए हैं। सितंबर, 2021 के बाद प्रदेश में रिकॉर्ड 370 कोरोना पॉजिटिव मामले आए है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले आए हैं। सितंबर, 2021 के बाद प्रदेश में रिकॉर्ड 370 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। संभावित तीसरी लहर के चलते प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में आधारभूत ढांचा विकसित करने, ऑक्सीजन व्यवस्था और बिस्तर की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। दो दिनों से प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों का ग्राफ बढ़ा है। बुधवार को प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1216 पार हो गया है।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 136 लोग पॉजिटिव हुए हैं। जबकि हमीरपुर दूसरे नंबर पर है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 52 है। जिला सोलन में 47 मामले आए हैं। वहीं, बुधवार को ऊना के 60 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ा। कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कोरोना की वास्तविक स्थिति को लेकर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर ही आंकड़ों में इजाफा हुआ है। चेन तोड़ने के लिए बंदिशें जरूरी है।
विज्ञापन
किस जिले में कितने मामले
बिलासपुर 13
चंबा 7
हमीरपुर 52
कांगड़ा 136
किन्नौर 1
कुल्लू 19
लाहौल स्पीति 1
मंडी 19
शिमला 41
सिरमौर 27
सोलन 48
ऊना 10
विदेश से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
वहीं, ऊना में दो विदेशी यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने ओमिक्रॉन की जांच के लिए दो के सैंपल दिल्ली भेज दिए हैं। इनमें से एक संक्रमित फ्रांस और दूसरा दुबई से है।
विज्ञापन