कोरोना: हिमाचल में सात और संक्रमितों की मौत, 1403 नए पॉजिटिव मरीज
प्रदेश में 1403 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में मंगलवार को 10437 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय केसों की संख्या 9672 रह गई है। मौत का आंकड़ा 3990 पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को सात और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें जिला शिमला की 53 और 70 वर्षीय महिला, जिला ऊना के 60 और 75 वर्षीय व्यक्ति, जिला कांगड़ा के 72 वर्षीय महिला, जिला मंडी के 52 वर्षीय व्यक्ति और हमीरपुर जिले की 75 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं, प्रदेश में 1403 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में मंगलवार को 10437 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय केसों की संख्या 9672 रह गई है। मौत का आंकड़ा 3990 पहुंच गया है। जबकि 1005 लोग ठीक भी हुए हैं।
आईजीएमसी में कोरोना के 65 मरीज दाखिल
आईजीएमसी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर शाम तक अस्पताल में 65 मरीज दाखिल थे। एकाएक मामले बढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए आईसोलेशन वार्ड में 115 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। प्रबंधन का यह भी कहना है कि कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती है तो मेडिसिन वार्ड तक खाली करवाया जा सकता है। चूंकि यहां पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है तो ऐसे में यह सुविधा शुरू की जा सकती है।
जिला शिमला में पहले दिन 5044 किशोरों को लगी दूसरी डोज
वहीं, जिला शिमला में मंगलवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। 28 दिनों बाद दूसरी खुराक लगाने के लिए जिलेभर में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने टीका लगवाया। देर शाम तक पूरे जिले में कुल 5044 बच्चों ने यह डोज लगाई। हालांकि, इस बीच 1024 ने पहली डोज भी लगवाई। शहर के स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह ही पहुंच गई थी। सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीनी में पहले स्कूलों को के हाथों को सैनेटाइज करवाया गया। इसके बाद परिसर में तैनात महिला कर्मी ने बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद पहचान पत्र देखा गया और उसके बाद टीकाकरण किया। इसके अलावा बैठने के लिए परिसर में कुर्सियां लगाई गई थीं। स्वास्थ्य विभाग ने दस फरवरी तक शहरभर में 10274 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।