फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: Vinay Kumar said that the observers have submitted the report on district presidents to the

हिमाचल कांग्रेस: विनय कुमार बोले- हाईकमान को सौंपी जिला अध्यक्षों की रिपोर्ट, जल्द होंगी नियुक्तियां

Wed, 17 Dec 2025 02:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Dec 2025 02:37 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भेंट की और उन्होंने जिला अध्यक्षों के संभावित नामों पर उनसे चर्चा की।

विज्ञापन
Himachal Congress: Vinay Kumar said that the observers have submitted the report on district presidents to the
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं से वन टू वन राय ली जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भेंट की और उन्होंने जिला अध्यक्षों के संभावित नामों पर उनसे चर्चा की। विनय कुमार ने कहा कि उनकी मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई है। उनसे जिला अध्यक्षों पर चर्चा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश में लगाए गए सभी पर्यवेक्षकों ने भी जिला अध्यक्षों पर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को दी है। इन पर कभी भी फैसला हो सकता है और घोषणा की जा सकती है। बुधवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार का नाहन के दो सड़का में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन



युवा नेता जयदीप शर्मा की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-माला पहनाकर विनय कुमार का स्वागत किया। अपने संबोधन में विनय कुमार ने बताया कि दो सप्ताह के भीतर प्रदेश के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। कहा कि 50 वर्षों के बाद जिला सिरमाैर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद मिला है। बुधवार को अपने गृह क्षेत्र रेणुका विधानसभा की ओर जाते हुए विनय कुमार नाहन पहुंचे थे।  वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का सारा संगठन भंग चल रहा है। यह एक वर्ष से अधिक समय से भंग है। केवल विनय कुमार ही कांग्रेस संगठन के मुखिया के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed