फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Vidhayak Dal Meeting CM virbhadra singh statement

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे सीएम वीरभद्र

Sat, 26 Aug 2017 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Aug 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress Vidhayak Dal Meeting CM virbhadra singh statement

आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में बड़ा कोहराम मचने वाला है। वीरभद्र ने शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की मंशा विधायकों से जताई है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो बैठक में अवगत करवाया कि चुनाव नहीं लड़ने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी मुख्यमंत्री ने पत्र लिखा है।

हाईकमान के चुनाव की कमान वीरभद्र सिंह को नहीं सौंपे जाने से इसे प्रेशर टैक्टिस के तौर पर माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ चुनावों में उतरने को वीरभद्र सिंह कतई तैयार नहीं है।

विज्ञापन

विधायक हुए हतप्रभ

Himachal Congress Vidhayak Dal Meeting CM virbhadra singh statement

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में वीरभद्र सिंह ने सदस्यों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार वीरभद्र ने मंत्रियों विधायकों को अवगत करवाया कि मौजूदा परिस्थितियों में वे चुनाव नहीं लड़ सकते।

सोनिया गांधी को अपने चुनाव नहीं लड़ने की मंशा से अवगत करवाने के वाले पत्र की जानकारी भी दी। प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू को लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। चुनाव नहीं लड़ने लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने की बात भी उन्होंने कही है। सूत्रों के मुताबिक सत्र समाप्त होने के बाद उन्होंने दोबारा विधायकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें कई मंत्री नहीं पहुंच पाए। इस बैठक में भी इसी मुद्दे पर चर्चा हुई है।

टिकट आवंटन की है जंग

Himachal Congress Vidhayak Dal Meeting CM virbhadra singh statement

हाईकमान के हिमाचल कांग्रेस का सुशील कुमार शिंदे को प्रभारी बनाए जाने के बाद वीरभद्र खेमे को झटका लगा है। खेमा टिकट आवंटन में वीरभद्र सिंह को कमान दिए जाने की पैरवी शिंदे से करता रहा है। 

लेकिन उन्होंने मामला हाईकमान पर डालकर टाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की बात भी शिंदे टाल चुके हैं। हाईकमान के इस संकेत ने वीरभद्र की नाराजगी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री चाहते है कि चुनाव में प्रत्याशी का चयन उनके हिसाब से किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed