फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress to protest against adani group on 6 February 2023

Shimla News: अदाणी के खिलाफ जांच करने की मांग को लेकर छह को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Fri, 03 Feb 2023 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया कि अदाणी समूह के खिलाफ जांच करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन
himachal congress to protest against adani group on 6 February 2023
कांग्रेस हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदाणी समूह के खिलाफ जांच करने की मांग को लेकर छह फरवरी को कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश भर में जिला मुख्यालय स्तर पर एलआईसी और स्टेट बैंक इंडिया की शाखाओं के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान अदाणी समूह के खिलाफ सार्वजनिक राशि और खातों में घोटाले और गड़बड़ी की जांच संयुक्त संसदीय समिति या भारत के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में करवाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में यह प्रदर्शन किए जाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के लोगों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डाल रही हैं। अदाणी समूह में एलआईसी ने 36,474 करोड़ और भारतीय बैंकों ने लगभग 80 हजार करोड़ का निवेश किया हुआ है।
विज्ञापन


अदाणी के खातों में घोटाले के सामने आने के बाद कांग्रेस को देश के उन लोगों की चिंता है, जिन्होंने अपने खून पसीने की गाढ़ी कमाई इन वित्तीय संस्थानों में लगा रखी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, अनियंत्रित मुद्रास्फीति और आर्थिक संकट के चलते आज चारों ओर घोर निराशा फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को उम्मीद थी कि देश में केंद्र सरकार कोविड काल के दुष्प्रभाव से उभरने के लिए ऐसा बजट प्रस्तुत करेगी, जो जनमानस की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी साबित होता। उन्होंने कहा कि बजट में न तो बेरोजगारी से निपटने के कोई ठोस उपाय है और न ही बढ़ती महंगाई से निपटने के कोई कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed