फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress state president pratibha singh taking over ceremony and rally live updates today

शिमला में कांग्रेस की रैली: प्रतिभा सिंह बोलीं- उपचुनावों की तर्ज पर विधानसभा में भी हरानी है भाजपा

Thu, 05 May 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 May 2022 08:49 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि देशभर में एकमात्र हिमाचल में ही कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश की महिलाओं का सम्मान करते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

विज्ञापन
himachal congress state president pratibha singh taking over ceremony and rally live updates today
प्रतिभा सिंह स्वागत समारोह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को चौड़ा मैदान में आयोजित रैली से चुनावी शंखनाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों की तर्ज पर विधानसभा में भी भाजपा को हराना है। नेताओं और कार्यकर्ताओं से अभी से फील्ड में डट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि तब तक चैन से नहीं सोना है, जब तक पार्टी को सत्ता में न लाएं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि देशभर में एकमात्र हिमाचल में ही कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश की महिलाओं का सम्मान करते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। भाजपा सरकार रोजगार देने में विफल रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में कहा था कि उनकी सरकार हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देगी। रोजगार मिलना तो दूर, रोजगार छिना जा रहा है। जयराम सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। भाजपा सरकार पूर्व की वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यकाल में हुए शिलान्यासों और अन्य चल रहे कार्यों के ही उद्घाटन कर रही है। इनकी अपनी उपलब्धियां शून्य हैं। दिवंगत वीरभद्र सिंह आज उनके बीच नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद  साथ है। उनके दिखाए मार्ग पर चल कर राज्य में दोबारा से कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वीरभद्र सिंह के विकास का मॉडल चलेगा। पूरे प्रदेश का एक समान विकास जैसे पहले होता था आगे भी कांग्रेस सरकार बनने पर होगा। कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें सारे वित्तीय व अन्य लाभ दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतिभा, मुकेश, सुक्खू और शांडिल होंगे चतुरानन, सत्ता में वापसी की राह करेंगे तैयार
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल कांग्रेस के चतुरानन हैं। ब्रह्मा ने सृष्टि का सृजन किया, उनके चार सिर हैं। उसी तरह प्रदेश की सत्ता में वापसी की राह तैयार करने का काम कांग्रेस के यह चतुरानन करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का प्रदेश की सत्ता में लौटने का सपना पूरा करने के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान भी किया। शुक्ला ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है। शिमला में उनका अपना घर भी है। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने भी पाकिस्तान से समझौता करने के लिए शिमला को ही चुना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘जोईया मामा शुणदा नहीं, कर्मचारियों री मनदा नहीं’ के लगे नारे
कांग्रेस की रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जोईया मामा शुणदा नहीं, कर्मचारियों री मनदा नहीं’ के नारे भी खूब लगाए। नेता विपक्ष मुकेश ने तो मंच से भी यह नारा लगाया। इसको लेकर रैली स्थल पर खूब ठहाके लगे।

जीएस बाली की कमी को रघुवीर बाली करेंगे दूर
प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंच से दिवंगत जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि वो हर व्यक्ति के साथ खड़े रहने वालों में से थे। अब उनकी कमी को रघुवीर बाली दूर करेंगे, कांग्रेस पार्टी ऐसी आशा करती है।

कंधों पर बैठकर रैली स्थल तक आए विक्रमादित्य
विधानसभा गेट से चौड़ा मैदान स्थित रैली स्थल तक प्रतिभा सिंह के पुत्र और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह को समर्थक अपने कंधों पर बैठाकर लाए। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय और वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारे गूंजते रहे। इस दौरान विभिन्न जिलों से पारंपरिक परिधानों और वाद्य यंत्र भी लेकर समर्थक शिमला पहुंचे। नाटी करते हुए समर्थक चौड़ा मैदान तक पहुंचे।


संगठन में परिवर्तन से आया नया जोश : सुक्खू
कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि संगठन में परिवर्तन से नया जोश और उमंग है। कांग्रेस सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। प्रदेश में विकास केवल दो विधानसभा क्षेत्रों सराज और धर्मपुर का ही हो रहा है। भाजपा विधायक भी अपने क्षेत्रों में काम नहीं होने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भ्रष्टाचार के चलते भाजपा को अपने अध्यक्ष राजीव बिंदल को पद से हटाना पड़ा। भाजपा नेताओं ने महामारी के दौरान भी भ्रष्टाचार के अवसर तलाशे। सुक्खू ने प्रदेश में बढ़ते कर्ज पर चिंता जताते हुए कहा कि आज प्रदेश के हर नागरिक पर एक लाख का कर्ज चढ़ चुका है। 

 


विधानसभा के बाहर कार्यकर्ताओं ने डाली कुल्लूवी नाटी 

 


नाटी पर झूमे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

 

रैली में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed