कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने केंद्रीय नेताओं से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुआ मंथन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ने मंगलवार को केंद्रीय नेताओं एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। राठौर ने करीब आधा-आधा घंटे तक इन सबसे प्रदेश कांग्रेस से जुड़े मसलों पर विस्तार से चर्चा की।
दिल्ली में पिछले दो दिन से डेरा जमाए लोस चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और वरिष्ठ विधायक रामलाल ठाकुर ने भी मंगलवार को अलग से केंद्रीय नेताओं से भेंट की।
राठौर और रामलाल ठाकुर लंबे समय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक कतार में हैं। राहुल का बुधवार को अमेठी जाने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि दोनों नेता हफ्ते बाद फिर दिल्ली जाएंगे।
पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और महासचिव रजनीश किमटा को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया था। इन नेताओें ने आनंद शर्मा से उनके आवास में मुलाकात की।
इनके अलावा प्रभारी रजनी पाटिल और केसी वेणुगोपल से भी मुलाकात करने एआईसीसी दफ्तर गए थे। प्रदेश की प्रस्तावित नई कार्यकारिणी को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ मंथन किया गया।
मालूम हुआ है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, महासचिव मोती लाल वोरा, मुकुल वासनिक और महासचिव केसी वेणुगोपाल से अलग से मुलाकात की।
माना जा रहा है कि कांग्रेस की उच्च स्तरीय कमेटी में राम लाल को सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस कमेटी में देश भर से करीब 21 से 25 सदस्यों को शामिल किया जाना है।