फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress state executive did not get approval of high command

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी को नहीं मिली हाईकमान की मंजूरी

Tue, 17 Mar 2020 12:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress state executive did not get approval of high command
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को हाईकमान की मंजूरी नहीं मिली है। हाईकमान की स्वीकृति के बाद जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होगी। प्रदेश कार्यकारिणी की सूची हाईकमान के पास पहले ही सौंपी जा चुकी है। यह बात पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल पहले ही कह चुकी है। उनका दावा था कि प्रदेश कार्यकारिणी की सूची पहले सौंपी जा चुकी है। 

विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा लंबे समय बाद भी नहीं हो सकी है। हाईकमान ने करीब दो माह पहले ब्लाक, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। अभी सिर्फ ब्लॉक कमेटियों के अध्यक्षों की ताजपोशी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कर सके हैं। नए ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक  भी की जा चुकी है। इन ब्लॉक अध्यक्षों को एक माह के भीतर ब्लाक कमेटियां गठित करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


हाईकमान ने अभी तक जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा चुका है। यह सूची हाईकमान ने फिलहाल इसे लंबित रखा हुआ है। देखना यह है कि हाईकमान कब जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी को मंजूरी देता है। प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल पहले ही कह चुकी हैं कि जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी की सूची भेजी जा चुकी है। हाईकमान की मंजूरी के बाद इसे जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed