फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Congress started 'Har Ghar Laxmi' door to door campaign

Himachal Congress: कांग्रेस ने शुरू किया ‘हर घर लक्ष्मी’ डोर टू डोर प्रचार अभियान

Sat, 17 Sep 2022 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Sep 2022 09:54 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने बताया कि एक सप्ताह में सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान शुरू होगा। इस दौरान कांग्रेस के जत्थे घर-घर जाकर महिलाओं से गारंटी फार्म भी भरवाएंगे। 

विज्ञापन
himachal Congress started 'Har Ghar Laxmi' door to door campaign
कांग्रेस ने शुरू किया ‘हर घर लक्ष्मी’ डोर टू डोर प्रचार अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार से ‘हर घर लक्ष्मी’ डोर टू डोर प्रचार अभियान शुरू किया है। दस विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं को घर-घर जाकर कांग्रेस की गारंटियां बताई गईं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से बढ़ीं परेशानियों से भी अवगत करवाया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने बताया कि एक सप्ताह में सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान शुरू होगा। इस दौरान कांग्रेस के जत्थे घर-घर जाकर महिलाओं से गारंटी फार्म भी भरवाएंगे। शनिवार को ज्वाली, देहरा, सुलह, धर्मशाला, हमीरपुर, नादौन, हरोली, झंडूता, घुमारवीं और सोलन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक-एक जत्थे ने लोगों के घरों में जाकर दस्तक दी।

विज्ञापन


अलका लांबा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 49.27 फीसदी आबादी महिलाओं की है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं घरेलू कामकाज से लेकर पारिवारिक कारोबार में पुरुषों का बराबरी से सहयोग करती हैं। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में उनकी भागीदारी भी अच्छी है। आर्थिक आत्मनिर्भरता के मामले में वे पीछे छूट जा रही हैं। आधी आबादी के श्रम का कोई मूल्यांकन नहीं होता। ऐसे में कांग्रेस ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का फैसला लिया है ताकि महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों को और सार्थक ढंग से निपटा सकें। कांग्रेस ने अपनी एक गारंटी में प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये का वादा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने यह राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


हिमाचल में सत्ता परिवर्तन की हवा : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक, ईसी और कोर्ट सदस्य के चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिली करारी हार से साफ  हो गया है कि सत्ता परिवर्तन की हवा है। मंडी संसदीय क्षेत्र सहित अर्की, जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह अब प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी रहने वाला है। प्रतिभा सिंह ने विश्वविद्यालय में ईसी पर राजकुमारी के चुनाव जीतने व कोर्ट सदस्य के चुनाव में रामलाल की शानदार जीत पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में पूरे प्रदेश से सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय के यह चुनाव पूरे प्रदेश की राजनीतिक हवा का रुख साफ  करते हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय चंद बनाए प्रधान सचिव, राजेश कंवर मुख्य सलाहकार 

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। दिग्विजय चंद को प्रधान सचिव और राजेश कंवर को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा ने राज्य, जिला और ब्लॉक पदाधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। सभी पदाधिकारियाें को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को प्रेस क्लब शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए सोहन वर्मा ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही एक धन्यवाद रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल होंगे।

सोहन वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। आय दोगुनी करने के नाम पर ठगा गया है। सोहन वर्मा ने बताया कि कपिल चौहान को सलाहकार, सानु चंदेल को कोषाध्यक्ष, अजय चौहान को मीडिया चेयरमैन, रविंद्र सिंह कंवर, रोबर्ट सिंह और अनिल कुमार को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। राजेश कंवर को जिला शिमला, गुरदीप सिंह को सिरमौर, अनिल नेगी को किन्नौर, अशोक को लाहौल स्पीति, उपिंद्र ठाकुर को मंडी, जगतार सिंह बैंस को बिलासपुर, अजय शर्मा को हमीरपुर, हरजिंद्र सिंह को सोलन, सुरेंद्र सिंह को चंबा, सुरेश पठानिया को कांगड़ा, सूरज मनी को कुल्लू और इंद्र सिंह को जिला ऊना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 रामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में होगी चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक

 कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक सोमवार को विधायक रामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद रामलाल ठाकुर सोमवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आकर बैठक लेंगे। इस दौरान कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, अनिरुद्ध सिंह और संयोजक रघुवीर सिंह बाली के साथ चुनावी प्रबंधन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

रामलाल ठाकुर के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा से संगठन में खलबली मच गई है। रामलाल ठाकुर के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मान सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। सोमवार को चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से संबंधित बैठक भी पार्टी मुख्यालय में होनी है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसे में संभावित है कि सोमवार को शिमला में कांग्रेस के कई अन्य नेताओं का दर्द भी बाहर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed