फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress spokesman Naresh Chauhan statement over loksabha election 2019

आवेदन न करने वाले को भी मिल सकता है टिकट: चौहान

Sun, 10 Feb 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Feb 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
himachal congress spokesman Naresh Chauhan statement over loksabha election 2019

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस से अभी तक 41 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। लेकिन टिकट जिताऊ प्रत्याशी को मिलेगा, भले ही उसने आवेदन नहीं किया हो। 

विज्ञापन


पालमपुर में पत्रकारों से बात करते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए उम्र की बंदिश न तो पहले थी और न आगे है। इससे कोई भी नेता चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कुलदीप राठौर के आने से पार्टी में एकजुटता आई है।
विज्ञापन


कहा कि वीरभद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने मजबूत संगठन दिया है। लिहाजा, राठौर सबको साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा में देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2014 में किए गए वायदों का हिसाब लेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय चौहान, इंटक महासचिव महताब सिंह, महासचिव  संदीप ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed