विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस सेवादल ने बनाई रणनीति
अनुराग शर्मा ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी उपचुनाव, विधानसभा चुनाव मिशन 2022 के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, ताकि कांग्रेस पाटी पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में सेवादल के प्रदेश, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कोविड-19 गतिविधियों, आगामी उपचुनाव और विधानसभा चुनाव मिशन-2022 के बारे में चर्चा की गई। अनुराग शर्मा ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी उपचुनाव, विधानसभा चुनाव मिशन 2022 के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, ताकि कांग्रेस पाटी पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर सके। इसके साथ ही कांग्रेस सेवादल में नियुक्तियां भी की गईं।
कांग्रेस सेवादल जिला शिमला शहरी का कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर कुमार, जिला सिरमौर का कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण गोयल को बनाया गया, वहीं ब्लॉक बिलासपुर सदर का अध्यक्ष राजेंद्र पाल ठाकुर को बनाया गया। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर, महासचिव गोपाल शर्मा, प्रदेश सचिव और लोकसभा क्षेत्र चंबा-कांगड़ा सहप्रभारी रविंद्र पाल सिंह, प्रदेश सचिव और जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, प्रदेश सह-समन्वयक संचार महेंद्र ठाकुर, जिला शिमला ग्रामीण सचिव जगमोहन अत्री और ब्लॉक अध्यक्ष ठियोग राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ राजेश राणा आदि उपस्थित रहे।
अनुराग ने प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी संजय दत्त से की मुलाकात
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी संजय दत्त से प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में मुलाकात की। उन्हें प्रदेश कांग्रेस का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने सह-प्रभारी को प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यप्रणाली, बीते चार नगर निगम चुनावों और कोविड-19 महामारी में प्रदेश कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी संजय दत्त ने आगामी मंडी लोकसभा उपचुनाव, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव सहित विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा से सेवादल की रणनीति तैयार करने को कहा। सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कांग्रेस सह-प्रभारी संजय दत्त को आश्वस्त किया कि सेवादल अपनी पूरी टीम के साथ आगामी उप-चुनाव और मिशन विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूरी तरह से तैयार है।