फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Congress sent one each from three assembly, three names from Mandi

हिमाचल में उपचुनाव: कांग्रेस ने तीन विधानसभा से एक-एक, मंडी से भेजे तीन नाम

Sat, 02 Oct 2021 10:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 10:52 AM IST
सार

चुनाव समिति शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रत्याशियों का पैनल तय करेगी। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त की मौजूदगी में चुनाव समिति की बैठक होगी। इनके अलावा कमेटी के आठ अन्य सदस्यों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर पैनल हाईकमान के पास लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
himachal Congress sent one each from three assembly, three names from Mandi
शिमला में हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई से ब्लॉक कांग्रेस ने टिकट के लिए एक-एक नाम राज्य कमेटी को भेजा है। अर्की से राजेंद्र ठाकुर, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर और फतेहपुर से भवानी पठानिया को टिकट देने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंडी संसदीय सीट से तीन नामों का पैनल भेजा है। इनमें प्रतिभा सिंह, आश्रय शर्मा और कौल सिंह का नाम है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सह प्रभारी संजय दत्त की अध्यक्षता में होने वाले चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के लिए प्रत्याशियों के नाम भेजे जाएंगे। छह अक्तूबर तक नामों का एलान होने की संभावना है।

विज्ञापन


चुनाव समिति शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रत्याशियों का पैनल तय करेगी। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त की मौजूदगी में चुनाव समिति की बैठक होगी। इनके अलावा कमेटी के आठ अन्य सदस्यों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर पैनल हाईकमान के पास लेकर जाएंगे। उधर, जुब्बल कोटखाई ब्लॉक अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने कहा कि टिकट को लेकर कोई पैनल नहीं बनाया गया। सिर्फ एक नाम रोहित ठाकुर का भेजा गया है। अर्की ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि राजेंद्र ठाकुर का नाम भेजा गया है। फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा ने बताया कि भवानी पठानिया का नाम भेजा गया है। जिला मंडी के कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने बताया कि मंडी संसदीय सीट के लिए प्रतिभा सिंह, आश्रय शर्मा और कौल सिंह ठाकुर का नाम भेजा है।
विज्ञापन


शिमला पहुंचे संजय दत्त, मुकेश के घर जाकर की मंत्रणा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त शुक्रवार शाम को शिमला पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार देर शाम को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। इसके बाद हॉलीलॉज में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह से चर्चा की। राजीव भवन में पूर्व मंत्री रंगीलाराम राव, केहर सिंह खाची, रोहित ठाकुर, यशवंत सिंह छाजटा, इकबाल मोहम्मद, वेद प्रकाश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, सुशांत कपरेट, वेद प्रकाश शर्मा, संदीप कुमार, सेन राम नेगी, वृंदा सिंह, दिनेश हेटा, गौरव पंडित, अमित चौहान ने मुलाकात की। आने वाले दिनों में संजय दत्त अर्की, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर और मंडी का दौरा कर पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed