उपचुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस ने ईवीएम पर फिर उठाए सवाल, राठौर ने ये कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने धर्मशाला और पच्छाद में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले ईवीएम पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के अलावा कोई भी दल ईवीएम के पक्ष में नहीं है।
जर्मनी, जापान ने भी ईवीएम से मतदान बंद करवाकर बेल्ट पेपर से चुनाव शुरू कर दिए हैं। लिहाजा, प्रदेश में उपचुनाव बेल्ट पेपर से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव के लिए तैयार है।
28 जुलाई को वह इस सिलसिले में धर्मशाला जा रहे हैं जबकि पच्छाद हलके का वह पहले भी दौरा कर चुके हैं। बुधवार को पार्टी कार्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत में राठौर ने कहा कि आदर्श नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के जयंती समारोह अब रस्म अदायगी के लिए नहीं होंगे।
ये समारोह राज्य स्तरीय के अलावा जिला, ब्लॉक स्तर पर भी होंगे। इसकी शुरुआत हिमाचल निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर उनके पैतृक गांव बागथन से होगी। बागथन में बड़े स्तर पर समारोह होगा, जिसमें प्रदेश के अलावा केंद्र के नेता भी आमंत्रित किए गए हैं।
बंद कमरों से बाहर निकलेंगे कांग्रेसी
राठौर ने कहा कि कांग्रेस अब फिर मजबूत होगी। कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों को और मजबूत किया जाएगा। जिलाध्यक्षों को आदेश दिए गए हैं कि कार्यालयों से बाहर निकल कर वह फील्ड में जाकर काम करें। इसके लिए बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा।
कर्नाटक में जो हुआ, वह सबने देखा
राठौर ने कहा कि कर्नाटक में जो हुआ वह सबने देखा। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी भाजपा ऐसी साजिश रच सकती है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधकर डेढ़ साल का कार्यकाल निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीमेंट और बिजली भी महंगी हो गई है।