फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Congress protest in Shimla on unemployment, inflation and corruption issues, social distance not maintained

शिमला में गरजे कांग्रेसी, रैली स्थल पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

Tue, 08 Sep 2020 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Sep 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
himachal Congress protest in Shimla on unemployment, inflation and corruption issues, social distance not maintained
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शिमला के चौड़ा मैदान में मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई और कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता विधानसभा की ओर सीएम को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। मानसून सत्र के चलते पुलिस ने चौड़ा मैदान में बैरिकेड लगाए थे। जब कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड लांघने लगे तो पुलिस ने इन्हें रोका। इसी दौरान कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए और धक्कामुक्की हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ कनेडी चौक तक पहुंचे।इसके बाद सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल में सामाजिक दूरी की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं। रैली स्थल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने संबोधित करते हुआ कहा कि कोरोनाकाल में प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ता चला गया। भ्रष्टाचार को लेकर जयराम सरकार के मंत्री के खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही और अभी तक इस्तीफा नहीं दिया। भाजपा ने अपने जनविरोधी निर्णयों से देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर देश को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा किया है। केंद्र ने आज देश का खजाना तक खाली कर दिया, अब देश की सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। सारी शासकीय व्यवस्था फेल हो चुकी है। सरकारी नौकरियों की बोली लग रही है। बाहरी लोगों को नियुक्तियां दे रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस इन सब पर अपनी पूरी नजर रखे हुए है। सत्ता परिवर्तन के बाद ऐसे अधिकारियों से पूरा हिसाब-किताब चुकता किया जाएगा। प्रदेश में शिक्षा की फर्जी डिग्रियां बेची जा रही हैं।  नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कनेडी चौक में बैरिकेड पर खड़े होकर कहा कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी पर पूरा मंत्रिमंडल तत्काल इस्तीफा दे। प्रदेश के इतिहास में पहली बार विधानसभा के अंदर कांग्रेस के नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। सदन में लोगों के हितों की लड़ाई कांग्रेस विधायक लड़ रहे हैं। बाहर सभी कार्यकर्ता और लोग सरकार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं। कोविड से अब तक प्रदेश में 57 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब जब भी चुनाव होंगे, प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, महासचिव केवल सिंह पठानिया के अतिरिक्त कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडी जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, सिरमौर जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, सोलन जिला अध्यक्ष शिव कुमार, शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, चेतराम ठाकुर, हरिकृष्ण हिमराल, मस्तराम, करनेश जंग के अतिरिक्त पार्टी के अग्रणी संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को विधानसभा में ज्ञापन सौंपा 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिगड़ती अर्थव्यवस्था और कोविड 19 में सरकार की विफलताओं को लेकर रोषस्वरूप मंगलवार को ज्ञापन कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधानसभा में उनके चैंबर में सौंपा।

इस ज्ञापन में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य विभाग में घूसखोरी, उपकरणों के खरीद घोटाले, स्वास्थ्य निदेशक के खिलाफ एफआईआर, तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष का इस्तीफा और इन सब की जांच उच्च न्यायालय के जज से करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में  महासचिव रजनीश किमटा, केवल पठानिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष अभिषेक राणा, सोलन जिला अध्यक्ष शिव कुमार और शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed