{"_id":"60c35d498ebc3e8bab35fa4b","slug":"himachal-congress-protest-in-shimla-against-fuel-price-hike-and-rising-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं ने साइकिल चलाकर जताया महंगाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं ने साइकिल चलाकर जताया महंगाई का विरोध
Fri, 11 Jun 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Jun 2021 06:26 PM IST
सार
राजीव भवन में कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि देश में कोरोना के चलते अभी यह आंदोलन सांकेतिक किया गया है, जल्द ही सरकार के खिलाफ जनांदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी और महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक अनिरुद्ध सिंह और जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी और ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से लेकर ताराहाल के पास पेट्रोल पंप तक साइकिल चलाकरविरोध जताया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला, ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन के दौरान कोरोना महामारी के प्रोटोकाल का ख्याल रखा। सरकार से जनहित में इस मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। राजीव भवन में कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि देश में कोरोना के चलते अभी यह आंदोलन सांकेतिक किया गया है, जल्द ही सरकार के खिलाफ जनांदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में पेट्रोल पंपों के बाहर धरना प्रदर्शन किए गए। गरीबों की मेहनत की कमाई को लूट कर अमीरों के कर्जे माफ कर रहे है। केंद्र सरकार किसान विरोधी है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कच्चे तेल के मूल्यों में भारी गिरावट जारी है, मगर देश में इसके विपरीत तेल के दाम बढ़ाये जा रहे है। भाजपा सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकारों की शुरू की सस्ते राशन की योजना दम तोड़ रही है।