फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress President Pratibha Singh appointed observers for mayor-deputy mayor elections in four munici

Himachal Congress: प्रतिभा सिंह ने चार एमसी में महापौर-उपमहापौर चुनाव के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Wed, 22 Nov 2023 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 07:23 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के चार नगर निगमों सोलन, धर्मशाला, पालमपुर व मंडी में महापौर व उपमहापौर के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
himachal congress President Pratibha Singh appointed observers for mayor-deputy mayor elections in four munici
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के चार नगर निगमों सोलन, धर्मशाला, पालमपुर व मंडी में महापौर व उपमहापौर के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सोलन, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली को धर्मशाला, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल को पालमपुर व विधायक चंद्रशेखर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुष्प राज शर्मा को नगर निगम मंडी के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


मोदी ने नहीं दिया कोई आर्थिक पैकेज : प्रतिभा
 वहीं, रिकांगपिओ में प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में बीते दिनों आपदाओं से करोड़ों का नुकसान हुआ था, लेकिन मोदी सरकार ने कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया, बल्कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आग्रह पर केंद्र सरकार ने प्रदेश को 4,500 करोड़ का आर्थिक पैकेज कर्ज के तौर पर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। उन्होंने प्रदेश की अनदेखी की है। पूर्व की भाजपा सरकार 77,000 करोड़ रुपये कर्ज छोड़कर गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार में किए गए विकास कार्य और अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने सदा विकास और काम के नाम पर वोट मांगा है। कांग्रेस सरकार की ओर से 10 गारंटी में से एक ओपीएस की मांग को पूरा कर लिया है और आज पैसा भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हर महिलाओं को 1500 रुपये देने की मांग को भी पूरा किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने हुए अभी तो एक साल ही हुआ है। कांग्रेस सरकार पांच साल में अपनी 10 गारंटियों को पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed