फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress president kuldeep rathore demands from bjp to release candidates list for urban bodies election

हिमाचल में प्रत्याशियों की सूची जारी करे भाजपा: राठौर

Mon, 11 Jan 2021 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jan 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep rathore demands from bjp to release candidates list for urban bodies election
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा से शहरी निकाय चुनावों में खड़े अपने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी करने को कहा है। जिसमें वह 70 प्रतिशत अपनी जीत का दावा कर रही है। भाजपा का यह दावा पूरी तरह झूठा और लोगों को गुमराह करने वाला है। राठौर ने भाजपा को चुनौती दी कि वह नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवा कर देख लें, उसे अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा। कांग्रेस का विजय रथ अब चल पड़ा है और 2022 क चुनावों में यह अपनी जीत का परचम लहराएगा। प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने भाजपा पर इन चुनावों में धनबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा  और  सोलन जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। कुछ जगह कांग्रेस मामूली अंतर से हारी है।

विज्ञापन


कांग्रेस के साथ जनबल है और नगर निकाय चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आए हैं। उन्होंने भाजपा पर सोची समझी रणनीति के तहत रोस्टर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता, मंत्री और कुछ अधिकारी निर्दलीयों के साथ कांग्रेस समर्थित लोगों को भी अपने पक्ष में करने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। इसके अलावा वह दबाब बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नही होने देगी और उसकी इस पर कड़ी नजर है। नगर परिषद ठियोग में कांग्रेस ने 25 साल बाद शानदार जीत हासिल की। राठौर ने कहा कि देश मे भाजपा चोर दरवाजे से लोकतंत्र की हत्या करती आई है। कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। निर्दलीयों को मिला जनमत भाजपा के खिलाफ है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को हराया है। ऐसे में भाजपा का यह दावा की निर्दलीय उनके हैं, पूरी तरह झूठा है। उन्होंने निर्दलीयों से भी भाजपा के किसी भी दबाव में न आने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed