फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: Pratibha Singh said Congress high command and legislature party will decide the face of CM

हिमाचल कांग्रेस: प्रतिभा सिंह बोलीं- पाटी हाईकमान और विधायक दल तय करेगा मुख्यमंत्री का चेहरा

Mon, 02 May 2022 07:22 PM IST
Krishan Singh असंवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/शिमला
असंवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 May 2022 07:22 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह का सोमवार को नई दिल्ली से लौटने पर परवाणू से लेकर शिमला तक भव्य स्वागत किया गया। कहा कि उनका मकसद सभी को साथ लेकर चलना है। आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि हिमाचल में तीसरे मोर्चे का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। 

विज्ञापन
Himachal Congress: Pratibha Singh said  Congress high command and legislature party will decide the face of CM
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिमला में जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर कांग्रेस हाईकमान और विधायक दल फैसला लेगा। सोलन में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी एकजुट हैं। यदि कोई पार्टी में नाराज है तो उसे साथ लाया जाएगा। प्रतिभा सिंह का सोमवार को नई दिल्ली से लौटने पर परवाणू से लेकर शिमला तक भव्य स्वागत किया गया। कहा कि उनका मकसद सभी को साथ लेकर चलना है। आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि हिमाचल में तीसरे मोर्चे का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। 

विज्ञापन


कहा कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। कहा कि 5 मई को वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विधिवत रूप से अपना पदभार संभालेंगी। कोई भी कार्यकर्ता या आम जन पार्टी कार्यालय आकर कोई भी समस्या उनके समक्ष रख सकता है। शिमला के चक्कर में प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। कहा कि पहाड़ी में कहावत है कि बर्तन आपस में खनकते हैं तो घर का मुखिया नाराजगी दूर करता है, उसी तरह अगर पार्टी में कोई नाराजगी है तो उसे दूर किया जाएगा। पार्टी में कुछ और लोगों को स्थान दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आप के साथ जनता नहीं, छुटपुट नेता जुड़े
आम आदमी पार्टी में कांग्रेस नेताओं के जाने पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि छुटपुट नेता कांग्रेस से जा रहे हैं। वह ऐसे नेता हैं, जिन्हें पता है कि उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलने वाला नहीं है। आप को प्रदेश की जनता ने कैसे नकारा है, उसका पता हाल ही में उनकी रैलियों से लग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने फ्री तब क्यों नहीं दिया, जब उनकी सरकार बनी
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने तब मुफ्त क्यों नहीं दिया, जब चार साल पहले उनकी सरकार बनी थी। अब चुनाव के अंतिम समय में मुफ्त सुविधाएं देकर लोगों को लुभाने का प्रयास कर रही है। जनता उनके इस मकसद को पूरा नहीं होने देगी। हिमाचल की जनता यह जानती है कि हिमाचल का विकास पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed