{"_id":"626fe21b08c5843cd4768be9","slug":"himachal-congress-pratibha-singh-said-congress-high-command-and-legislature-party-will-decide-the-face-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस: प्रतिभा सिंह बोलीं- पाटी हाईकमान और विधायक दल तय करेगा मुख्यमंत्री का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस: प्रतिभा सिंह बोलीं- पाटी हाईकमान और विधायक दल तय करेगा मुख्यमंत्री का चेहरा
Mon, 02 May 2022 07:22 PM IST
Krishan Singh
असंवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/शिमला
असंवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 May 2022 07:22 PM IST
सार
प्रतिभा सिंह का सोमवार को नई दिल्ली से लौटने पर परवाणू से लेकर शिमला तक भव्य स्वागत किया गया। कहा कि उनका मकसद सभी को साथ लेकर चलना है। आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि हिमाचल में तीसरे मोर्चे का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है।
विज्ञापन
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिमला में जोरदार स्वागत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर कांग्रेस हाईकमान और विधायक दल फैसला लेगा। सोलन में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी एकजुट हैं। यदि कोई पार्टी में नाराज है तो उसे साथ लाया जाएगा। प्रतिभा सिंह का सोमवार को नई दिल्ली से लौटने पर परवाणू से लेकर शिमला तक भव्य स्वागत किया गया। कहा कि उनका मकसद सभी को साथ लेकर चलना है। आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि हिमाचल में तीसरे मोर्चे का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है।
विज्ञापन
कहा कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। कहा कि 5 मई को वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विधिवत रूप से अपना पदभार संभालेंगी। कोई भी कार्यकर्ता या आम जन पार्टी कार्यालय आकर कोई भी समस्या उनके समक्ष रख सकता है। शिमला के चक्कर में प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। कहा कि पहाड़ी में कहावत है कि बर्तन आपस में खनकते हैं तो घर का मुखिया नाराजगी दूर करता है, उसी तरह अगर पार्टी में कोई नाराजगी है तो उसे दूर किया जाएगा। पार्टी में कुछ और लोगों को स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
आप के साथ जनता नहीं, छुटपुट नेता जुड़े
आम आदमी पार्टी में कांग्रेस नेताओं के जाने पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि छुटपुट नेता कांग्रेस से जा रहे हैं। वह ऐसे नेता हैं, जिन्हें पता है कि उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलने वाला नहीं है। आप को प्रदेश की जनता ने कैसे नकारा है, उसका पता हाल ही में उनकी रैलियों से लग गया है।
विज्ञापन
भाजपा ने फ्री तब क्यों नहीं दिया, जब उनकी सरकार बनी
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने तब मुफ्त क्यों नहीं दिया, जब चार साल पहले उनकी सरकार बनी थी। अब चुनाव के अंतिम समय में मुफ्त सुविधाएं देकर लोगों को लुभाने का प्रयास कर रही है। जनता उनके इस मकसद को पूरा नहीं होने देगी। हिमाचल की जनता यह जानती है कि हिमाचल का विकास पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने किया है।