फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore statement over chief secretary appointment

कुलदीप राठौर बोले- राजनीतिक दबाव में मुख्यमंत्री ने बदला मुख्य सचिव

Thu, 05 Aug 2021 03:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Aug 2021 03:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि खाची अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। उन्हें इस प्रकार पद से हटाना उनका ही नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों का भी अपमान है।

विज्ञापन
himachal congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore statement over chief secretary appointment
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मुख्य सचिव अनिल खाची को समय से पहले उनके पद से हटाने के सरकार के निर्णय की आलोचना की है। कहा कि यह निर्णय ईमानदार अधिकारियों को हतोत्साहित करने वाला है। खाची का अपमान भी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह निर्णय राजनीतिक दबाव में लिया है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।

विज्ञापन


राठौर ने इसे प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि खाची अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। उन्हें इस प्रकार पद से हटाना उनका ही नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों का भी अपमान है। खाची प्रदेश के एक साधारण और प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि पिछले दिनों जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की ओर से उनके साथ बदसलूकी करना भी खेदजनक था। अगर मुख्यमंत्री सही में ईमानदारी के प्रति समर्पित होते तो वह मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई करते न कि खाची को पद से हटाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तभी से काबिल और योग्य अधिकारियों को कम महत्व के पदों पर बैठाया जा रहा है। यही कारण है कि आज तक जयराम अफसरशाही के साथ कोई तालमेल नहीं बैठा पाए हैं। राठौर ने मुख्यमंत्री के खाची को उनके पद से हटाने के निर्णय को भाजपा नेताओं के दबाव और भ्रष्टाचार से किया गया एक समझौता बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed