फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress postponed all programs due to Coronavirus

शिमला: कोरोना के चलते हिमाचल कांग्रेस ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम

Mon, 10 Jan 2022 04:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jan 2022 04:19 PM IST
सार

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इन दिनों प्रदेश में कांग्रेस का जागरूकता अभियान चल रहा था। इसे भी रोक दिया गया है। जिलों में पार्टी की पदयात्राएं भी रोकी गई हैं। जिलों और ब्लॉकों में पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Congress postponed all programs due to Coronavirus
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। राज्य में चलाया जा रहा जनजागरण अभियान भी अगले आदेशों तक रोक दिया गया है। केवल पार्टी का सदस्यता अभियान ही जारी रखा जाएगा, क्योंकि हाईकमान ने मार्च के अंत तक पार्टी के सदस्य बनाने का समय निर्धारित किया है। इसके अलावा प्रदेश में चलाई जा रहीं विभिन्न गतिविधियों को भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इन दिनों प्रदेश में कांग्रेस का जागरूकता अभियान चल रहा था। इसे भी रोक दिया गया है। जिलों में पार्टी की पदयात्राएं भी रोकी गई हैं। जिलों और ब्लॉकों में पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। अभी तक सिर्फ प्रदेश स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पार्टी के सभी कार्यक्रम आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed